पूर्व विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बीसीसीआई में सेटिंग न होने की वजह से कोच पद न मिलने वाले बयान को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने मूर्खतापूर्ण करार दिया है। गांगुली ने कहा कि 'बीसीसीआई पर सहवाग के बयान पर उन्हें कुछ नहीं कहना, क्योंकि उनका यह बयान मूर्खतापूर्ण है।'
सहवाग ने एक टीवी कार्यक्रम के चैट शो में कहा था कि, मैं कोच इसलिए नहीं बन पाया क्योंकि जिन लोगों के पास कोच चुनने का अधिकार था, उनसे मेरी कोई सेटिंग नहीं थी। वीरू बोले, मैंने कभी भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनने के बारे में नहीं सोचा था।
मगर, बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी और जीएम (गेम डेवलपमेंट) एमवी श्रीधर मेरे पास आए और मुझसे इस बारे में सोचने के लिए कहा। मैंने काफी सोचा। यहां तक कि कप्तान विराट से भी बात की।
पढ़ें- वीरेंदर सहवाग ने हिंदी दिवस 2017 के मौके पर कर दी बड़ी गलती
उन्होंने मुझसे कहा कि आपको इस पर आगे बढ़ना चाहिए, इसी के बाद मैंने आवेदन किया। अगर आप मुझसे पूछें तो मैं यही कहूंगा कि मैं कभी इसके लिए इच्छुक नहीं था। मगर तब मैंने सोचा कि सभी मुझसे आग्रह कर रहे हैं तो मुझे उनकी मदद करनी चाहिए। मैं तब भी अपनी इच्छा से इस पद के लिए आवेदन नहीं करना चाहता था और भविष्य में भी कभी आवेदन नहीं करूंगा।