गांगुली ने कहा कि शास्त्री कोच के तौर पर अच्छा कर रहे हैं हालांकि भारतीयों को वैश्विक टूर्नमेंट की अंतिम बाधा नहीं कर पाने की समस्या को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'उन्होंने टीम के साथ अच्छा किया है। वह अगले दो वर्षों तक हमारे साथ रहेंगे। जैसा कि मैंने कहा कि भारत को एक विश्व (आईसीसी) टूर्नमेंट जीतने की जरूरत है। उनमें काबिलियत है।'
गांगुली ने कहा, 'वे 2017 में चैंपियंस ट्रोफी के फाइनल में पहुंचे थे जिसमें वे पाकिस्तान से हार गए और फिर वे विश्व कप सेमीफाइनल में हार गए। यह टीम अच्छी है और उसे सिर्फ अंतिम बाधा पार करने की जरूरत है।'