फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पूर्व दिग्गज कप्तान ने कहा- टेस्ट से नहीं होती है कमाई, रात में खेले जाएं मैच

Fri, 15 Dec 2017 09:25 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
डे-नाइट टेस्ट - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष (सीएबी) ने टेस्ट मैच में लगातार घट रहे दर्शकों को लेकर चिंता जताते हुए भारत में भी डे-नाइट टेस्ट मैच के आयोजन की बात की है। गांगुली के मुताबिक, टेस्ट मैच के दौरान लोग स्टेडियम में आकर मैच देखने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसलिए क्रिकेट संघों को अपने यहां टेस्ट मैच के आयोजन में भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


इस नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लिए गांगुली ने सलाह दी है कि भारत में भी डे-नाइट टेस्ट करवाने चाहिए। गांगुली ने कहा कि हाल ही में श्रीलंका और टीम इंडिया के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में राज्य क्रिकेट संघों को नुकसान हुआ है। 

उन्होंने बताया कि मेरे अपने ही क्रिकेट संघ (सीएबी) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मैच के आयोजन से टिकटों से मात्र 42 लाख रुपए की ही कमाई हुई। वही नागपुर टेस्ट में 49 लाख और दिल्ली टेस्ट में सबसे ज्यादा 1 करोड़ रुपए टिकटों की बिक्री से आए। 
विज्ञापन


इस रकम की तुलना अगर वन-डे या फिर टी20 मैच के आयोजन से की जाए तो 4 से 6 करोड़ रुपए का अंतर देखा जा सकता है। जबकि ये दोनों प्रारूप मात्र एक दिन में ही खत्म हो जाते हैं, जबकि टेस्ट मैच पांच दिन तक खेला जाता है। 

ये भी पढ़ेंः जल्द भिड़ सकती है टीम इंडिया और पाकिस्तान, BCCI ने दिए संकेत

सूत्रों की माने तो गांगुली की इस राय पर बीसीसीआई के कई अधिकारी भी सहमत हैं। गांगुली जब बीसीसीआई के टेक्निकल कमेटी के अध्यक्ष थे, तब पहली बार भारतीय घरेलू क्रिकेट में पिंक बॉल से मैच खेला गया था। बता दें कि उनके अध्यक्ष रहते हुए पिछले साल दुलीप ट्रॉफी में पिंक बॉल से मैच खेले गए थे। 

गांगुली चाहते हैं कि दर्शकों को अगर टेस्ट में भी स्टेडियम तक लाना है तो भारत में भी डे-नाइट टेस्ट मैच का आयोजन किया जाना चाहिए। बता दें कि टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टीम इंडिया अपना पहला डे-नाइट मैच खेल सकती है। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने बीसीसीआई से डे-नाइट मैच खेलने के लिए अनुरोध भी किया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें