फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dona Ganguly: सौरव गांगुली की पत्नी पर सोशल मीडिया में की गई अपमानजनक टिप्पणी, डोना ने शिकायत दर्ज कराई

Fri, 28 Nov 2025 10:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

डोना गांगुली ने आपत्तिजनक पोस्टों के स्क्रीनशॉट भी दिए हैं। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान के लिए मोबाइल नंबर का पता लगा रही है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली और डोना गांगुली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना डोना गांगुली ने सोशल मीडिया पर अपमानजनक और अपशब्दों के जरिये निशाना बनाए जाने के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। डोना गांगुली पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की पत्नी हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बुधवार शाम को ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में यह औपचारिक शिकायत दर्ज की गई। 
विज्ञापन


नृत्यांगना पर अपमानजनक पोस्ट उनकी कोलकाता फिल्म फेस्टिवल की नृत्य प्रस्तुति के संबंध में आए थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक फेसबुक पेज के जरिये उपयोगकर्ताओं ने उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार बनाया और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया। डोना गांगुली ने आपत्तिजनक पोस्टों के स्क्रीनशॉट भी दिए हैं। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान के लिए मोबाइल नंबर का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें