फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी है सौरव गांगुली की नई टीम, आधी रात को अगले BCCI अध्यक्ष ने दुनिया से मिलवाया

Tue, 15 Oct 2019 02:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अपनी नई टीम के साथ सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली अगले बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मुंबई में सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करने के बाद अब यह तय हो चुका कि गांगुली निर्विरोध रूप से भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अगले अध्यक्ष बनने वाले हैं। 23 अक्टूबर को विधिवत रूप से 'दादा' बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बन जाएंगे।

विज्ञापन


अजहरुद्दीन और सचिन तेंदुलकर के विकल्प के तौर पर जब सौरव गांगुली को कमान सौंपी गई, तब भारतीय टीम पूरी तरह बिखरी हुई थी। बदलाव के दौर से गुजर रही टीम इंडिया को खड़ा करने वाले सौरव ने एक नए खिलाड़ियों को मौका दिया और अपनी नई टीम तैयार की।

इस बीच सौरव गांगुली की भी बीसीसीआई में नई सेना तैयार हो गई है। आधी रात को गांगुली अपनी नई टीम के साथ नजर आए। उन्होंने बीसीसीआई की नई टीम की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटाे शेयर करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई है कि नई टीम अच्छा काम कर सकती हैं।
विज्ञापन

 

गांगुली के साथ इस तस्वीर में पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, उनके छोटे भाई और बोर्ड के नए कोषाध्यक्ष अरुण धूमल। गृहमंत्री अमित शाह के बेटे और बोर्ड के नए सचिव जय शाह और महिम वर्मा साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।

पूर्व कप्तान ने इस मौके पर अनुराग ठाकुर का विशेष शुक्रिया अदा किया। बता दें कि बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए एन श्रीनिवासन और अनुराग ठाकुर का गुट आमने-सामने था। जहां श्रीनिवासन अपने करीबी बृजेश पटेल को अध्यक्ष बनाना चाहते थे, वहीं  अनुराग ठाकुर सौरव गांगुली का समर्थन कर रहे थे।

उपाध्यक्ष की पोस्ट के लिए उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के महिम वर्मा ने अपना नाम आगे किया है। संयुक्त सचिव के लिए जयेश जॉर्ज का नाम सामने आया है। काउंसलर के पद के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के प्रभतेज सिंह का नाम आगे है। वहीं बृजेश परसुराम पटेल और एम खैरुल जमाल मजूमदार ने गवर्निंग काउंसिल की सदस्यता के लिए नामांकन भरा है। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें