गांगुली से जब तमिलनाडु प्रीमियर लीग और कर्नाटक प्रीमियर लीग में फिक्सिंग प्रकरण के बारे में पूछा गया तब उन्होंने यह खुलासा किया। कुछ खिलाड़ी जैसे भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभिमन्यु मिथुन भी सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। केपीएल स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में उनकी जांच चल रही है।
गांगुली ने कहा, 'बोर्ड के लिए टूर्नामेंट को रोकना बहुत मुश्किल है क्योंकि किसी ने पेशकश की है' लेकिन साथ ही स्वीकार किया कि 'कुछ राज्यों में यह अगले स्तर तक पहुंच चुकी है। हमने टीएनपीएल और केपीएल में इसका सामना किया। हमने संबंधित राज्यों से भी बात की। केपीएल अभी रूकी हुई है, जब तक कि उसे मंजूरी नहीं मिल जाती।'