आईसीसी ने मंगलवार को वनडे विश्व कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा की। यह टूर्नामेंट पांच अक्तूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के साथ शुरू होगा। मेजबान भारत आठ अक्तूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। जब से कार्यक्रम की घोषणा हुई है, कई पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों ने इस पर अपनी राय व्यक्त की है। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी एक भावनात्मक संदेश लिखा है।
गांगुली ने ट्विटर पर लिखा- भारत में विश्व कप का इंतजार है। कोविड के कारण अध्यक्ष (बीसीसीआई) बनने से चूक गए। क्या शानदार टूर्नामेंट होग। वर्ल्ड कप के लिए शानदार वेन्यूज। वेन्यूज का शानदार बंटवारा। इतने सारे आयोजनस्थलों पर कोई भी देश गर्व करेगा। बीसीसीआई इसे दुनिया के लिए यादगार टूर्नामेंट बनाएगी। बीसीसीआई, जय शाह, रोजर बिन्नी और अन्य सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई। मुझे पता है कि यह एक जबरदस्त विश्व कप होने जा रहा है।
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के कारण डब्ल्यूटीसी हारने पर बयान
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हमेशा आईपीएल के बाद होता है। इस साल डब्ल्यूटीसी फाइनल में हार के बाद यह बात सामने आई कि खिलाड़ियों के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई को आईपीएल फ्रेंचाइजी से बात करनी चाहिए। गांगुली ने कहा है कि यह कोई समाधान नहीं है।
उन्होंने कहा- मैं इस सिद्धांत से सहमत नहीं हूं। अजिंक्य रहाणे ने भी आईपीएल खेला और उन्होंने आईपीएल और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के दौरान बहुत अच्छा खेला। इसलिए मैं इस सिद्धांत पर विश्वास नहीं करता। कुछ ऑस्ट्रेलियाई लड़के (कैमरून ग्रीन, डेविड वॉर्नर) आईपीएल में भी अच्छा खेले और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भी अच्छा प्रदर्शन किया।
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
गांगुली ने कहा- आईपीएल समाप्त होने के बाद टेस्ट क्रिकेट में ढलने के लिए पर्याप्त समय था। वे इंग्लैंड गए और उन्होंने खेला। यह पहले भी होता था। आपने वनडे क्रिकेट खेला और फिर आपको टेस्ट क्रिकेट खेलने को मिलता था। इसलिए मैं नहीं मानता कि यह कोई मुद्दा है। मेरा मानना है कि भले ही आप आईपीएल खेलते हों, आपके पास अपनी तकनीक और स्वभाव को समायोजित करने और टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता होनी चाहिए।