फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी नहीं होगी BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी, इस दिन होगी अस्पताल से छुट्टी

Mon, 04 Jan 2021 03:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की सेहत पर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। अनुमान लगाया जा रहा था कि उन्हें एक और एंजियोप्लास्टी से गुजरना होगा, लेकिन नौ डॉक्टर की मेडिकल टीम ने बताया कि एंजियोप्लास्टी बाद में होगी, फिलहाल उन्हें मंगलवार या बुधवार तक अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

विज्ञापन


याद हो कि सीने में दर्द उठने के बाद शनिवार को कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में गांगुली की एंजियोप्लास्टी हुई थी, उनके हृदय की तीन धमनियों में अवरोध पाया गया था जिसे हटाने के लिए उन्हें एक स्टेंट लगाया गया था। अस्पताल की ओर से आज दोपहर 12 बजे जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया, ‘48 वर्षीय सौरव को दिल का दौरे का पड़ने के बाद उचित समय पर उत्कृष्ट उपचार दिया गया। दो अन्य कोरोनरी ब्लॉकेज अर्थात LAD और OM2 की एंजियोप्लास्टी द्वारा उपचारित करने की आवश्यकता है। गांगुली की हालत स्थिर हैं, सीने में दर्द नहीं है। चिकित्सक उनपर निगरानी रखेंगे।'






मेडिकल बोर्ड की बैठक के दौरान परिवार के सदस्य मौजूद थे और उन्हें रोग प्रक्रिया और आगे की चिकित्सीय योजना के बारे में बताया गया। इलाज करने वाले डॉक्टर पूर्व भारतीय कप्तान की स्वास्थ्य की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखेंगे और छुट्टी होने पर घर पर रोजाना उचित उपाय करेंगे।
विज्ञापन


बीसीसीआई के सचिव और गृहमंत्री के बेटे अमित शाह अस्पताल पहुंचकर सौरव गांगुली का हाल-चाल जाना
 

वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्यमंत्री, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने भी आज वुडलैड्स अस्पताल पहुंचकर कुशल क्षेम लिया
 

प्रधानमंत्री मोदी ने की गांगुली से बात
पीएम मोदी ने रविवार को 48 वर्षीय सौरव गांगुली से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अधिकृत सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सौरव की पत्नी डोना गांगुली से भी बात की, इससे पहले बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद अस्पताल जाकर उनके परिवार से मुलाकात कर 'दादा' का हालचाल जाना था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें