BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली के बाद उनके भाई स्नेहाशीष की भी सफल एंजियोप्लास्टी हो गई। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के सचिव स्नेहाशीष का अपोलो अस्पताल में इलाज हुआ। सर्जरी के बाद स्नेहाशीष ने खुद को पहले से बेहतर बताया। CAB के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने शुक्रवार शाम उनसे मुलाकात भी की। स्नेहाशीष की मेडिकल रिपोर्ट में पता लगा था कि दिल तक खून पहुंचाने में एक धमनी अवरोध कर रही थी, जिसे ठीक किया गया।