भारतीय क्रिकेट इतिहास के सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अगले अध्यक्ष बन सकते हैं। बीते दिनों बीसीसीआई के नए संविधान को मंजूरी मिलने के बाद अध्यक्ष पद के लिए 'दादा' का रास्ता साफ नजर आ रहा है।
दरअसल, बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश ने बीसीसीआई में जमे बैठे सभी दिग्गजों की वापसी के रास्ते बंद कर दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने शरद पवार, एन श्रीनिवासन, अनुराग ठाकुर, अमिताभ चौधरी, राजीव शुक्ला, सीके खन्ना जैसों के लिए बोर्ड के दरवाजे बंद कर दिए हैं।