अपने 44वें जन्मदिन पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज को लेकर एक दावा किया है कि यह खिलाड़ी भारत की जीत का खास हथियार होगा।
हालांकि उन्होंने जिस खिलाड़ी की ओर इशारा किया है कि वह अगली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की ओर से एक बार फिर मुख्य हथियार होगा, उसका हालिया प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। अप्रैल-मई में हुए आईपीएल में उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और उसे टीम के कप्तान ने मैच के दौरान ज्यादा मौका भी नहीं दिया।
अपने जमाने के धाकड़ कप्तान रहे गांगुली ने जिस खिलाड़ी पर दांव लगाया है उसका नाम है आर अश्विन। गांगुली का दावा है कि आउट ऑफ फॉर्म और खराब फिटनेस के बावजूद अश्विन इस सीरीज में बड़े खिलाड़ी बनकर उभरेंगे। उनका मानना है कि टेस्ट एक अलग तरह का खेल है और वह यहां अपना बेहतर दिखाने में कामयाब होंगे।