फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sourav Ganguly Coach: नई पारी के लिए तैयार दादा! इस टीम के मुख्य कोच बने, दिसंबर में शुरू करेंगे अभियान

Sun, 24 Aug 2025 04:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गांगुली का किसी भी पेशेवर क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में यह पहला कार्यकाल होगा। बीसीसीआई अध्यक्ष रह चुके गांगुली, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट की जगह मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को एसए20 लीग के नए सत्र से पहले प्रिटोरिया कैपिटल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। फ्रैंचाइजी ने सोशल मीडिया पर उनकी नियुक्ति की पुष्टि की। टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि सौरव गांगुली हमारे नए मुख्य कोच हैं।' गांगुली का किसी भी पेशेवर क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में यह पहला कार्यकाल होगा। बीसीसीआई अध्यक्ष रह चुके गांगुली, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट की जगह मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन

नए सफर के लिए तैयार गांगुली
इस जिम्मेदारी से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली आईपीएल फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के टीम डायरेक्टर थे, लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया। पिछले साल गांगुली को जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया गया था। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि भविष्य में भारतीय टीम के कोच बनने के लिए वे तैयार हैं। गांगुली ने कहा, 'मैंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं। खेलने के बाद पहले सीएबी का अध्यक्ष बना, फिर बोर्ड का अध्यक्ष बना। कभी समय ही नहीं मिला। लेकिन देखते हैं भविष्य क्या लेकर आता है। मैं अभी केवल 50 साल का हूं और इसके लिए तैयार हूं। आगे देखते हैं यह कहाँ तक जाता है।' फिलहाल उनके सामने सबसे पहला काम एसए20 नीलामी है और इसके जरिए टीम की किस्मत बदलना होगा। पिछली बार कैपिटल्स ने 10 में से सिर्फ दो मैच जीते थे और छह टीमों की लीग में पांचवें स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें