फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sourav Ganguly: कोलकाता कांड पर बुधवार को विरोध प्रदर्शन करेंगे सौरव गांगुली, पत्नी डोना भी होंगी शामिल

Tue, 20 Aug 2024 07:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

गांगुली ने इस घटना के विरोध में सोमवार को अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की डीपी काले रंग में बदली थी। 
 
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली बुधवार को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के अंदर एक युवा महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी डोना गांगुली भी साथ होंगी। मालूम हो कि गांगुली ने इस घटना के विरोध में सोमवार को अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की डीपी काले रंग में बदली थी। 
विज्ञापन

गांगुली ने कुछ दिन पहले कहा था कि एक बेटी के पिता होने के नाते वह इस घटना से बहुत सदमे में हैं। गांगुली ने कहा था, 'यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और जघन्य घटना है। इस पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। यह बिल्कुल सही नहीं है। महिला सुरक्षा को लेकर और सावधानी बरतने की जरूरत है। यह किसी भी जगह हो सकता है तो ऐसा न हो इसके लिए सिर्फ अस्पताल ही नहीं बल्कि सभी जगह पर सीसीटीवी कैमरा और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की आवश्यकता है। हालांकि ऐसी घटनाएं कहीं भी हो सकती हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह विशेष मामला एक अस्पताल के अंदर हुआ।'

गांगुली बुधवार शाम को विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। यह विरोध मार्च डोना गांगुली के डांस स्कूल से शुरू होगा। मालूम हो कि इस घटना के बाद से ही गांगुली इस मुद्दे पर काफी मुखर होकर बोल रहे हैं और उन्होंने अब सड़क पर उतरकर विरोध करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

कोलकाता के अस्पताल की घटना क्या है?
आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना 8-9 अगस्त की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर डॉक्टर 8 अगस्त को अस्पताल में रात की ड्यूटी कर रही थीं। रात 12 बजे के बाद उन्होंने दोस्तों के साथ डिनर भी किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। नौ अगस्त की सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। 10 अगस्त की सुबह महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोप में संजय रॉय नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें