फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल जगत में शोक की लहर, पीके बनर्जी के निधन पर सचिन-गांगुली समेत इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 20 Mar 2020 07:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सचिन और गांगुली - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत के महान फुटबॉलर पीके बनर्जी का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद 83 साल की उम्र में निधन हो गया। वह दो मार्च से अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर थे। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से निमोनिया के कारण श्वास की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने रात 12 बजकर 40 मिनट पर आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद खएल जगत मं शोक की लहर है। सचिन और गांगुली समेत इन दिग्गजों ने उन्हें निधन पर शोक व्य्क्त किया है। 

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने लिखा, 'आज एक बहुत ही प्रिय व्यक्ति को खो दिया... जो कोई मुझे बहुत प्यार सम्मान करता था...जो मेरे करियर में से इतना प्रभावित था जब मैं 18 साल का लड़का था...शायद उनकी आत्मा को शांति मिले। इस सप्ताह दो प्रिय व्यक्ति को खो दिया।'
विज्ञापन

 

सचिन तेंदुलकर ने लिखा, 'महान भारतीय फुटबॉलर पीके बनर्जी के निधन पर हार्दिक संवेदना! कुछ मौकों पर उनसे मिलने की यादें सकारात्मक हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले!'
 


भारत के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें पीके बनर्जी के मार्गदर्शन में खेलने का मौका मिला। शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा, 'उस मैच को लेकर काफी हाइप थी और अमल दा ने कुछ गैर जरूरी बयान भी दिया था। प्रदीप दा ने अपने खिलाड़ियों पर दबाव नहीं आने दिया।'
 

विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल के सुनहरे दौर के पर्याय रहेंगे बनर्जी- प्रफुल्ल पटेल

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि भारत के पूर्व कप्तान पीके बनर्जी का नाम भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम दौर के साथ हमेशा जुड़ा रहेगा। अर्जुन पुरस्कार पाने वाले भारत के पहले फुटबॉलर बनर्जी का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

पटेल ने अपने शोक संदेश में कहा, 'प्रदीप दा के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। भारतीय फुटबाल के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रदीप दा, आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें