वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिनर सोनी रामाधीन का 92 वर्ष की उम्र निधन हो गया। वह इंग्लैंड की सरजमीं पर 1950 में पहली बार श्रृंखला जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम का हिस्सा थे।
वेस्टइंडीज के दिग्गज स्पिनर सोनी रामाधीन का 92 वर्ष की उम्र निधन हो गया। वह इंग्लैंड की सरजमीं पर 1950 में पहली बार श्रृंखला जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम का हिस्सा थे। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूसीबी) ने उनके निधन की जानकारी दी। 1950 में ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण करने वाले रामाधीन ने 43 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 28.98 की औसत से 158 विकेट लिए।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज क्रिकेट के अध्यक्ष रिकी स्क्रेरिट ने कहा, इंग्लैड का प्रसिद्ध दौरा हमारी क्रिकेट विरासत का हिस्सा है। जिसे रामाधीन और अन्य लोगों ने आगे बढ़ाया। वेस्टइंडीज क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आज हम उन्हें सलाम करते हैं।
रिकी कहते हैं, दिग्गज रामाधीन ने इंग्लैड दौर पर एल्फ वेलेंटाइन के साथ मिलकर स्पिन ट्वीन की जोड़ी बनाई। उनके रिकार्ड (11-152) प्रदर्शन की वजह से वेस्टइंडीज ने 72 साल पहले लॉड्स में इंग्लैंड पर पहली जीत हासिल की थी। उस वक्त वेस्टइंडीज ने सीरीज 3-1 से जीती थी।