पाकिस्तान की अंडर-19 टीम में शामिल एक खिलाड़ी मुहम्मद जैद के बारे बड़ी ही दिलचस्प बात सामने आई है कि वो क्रिकेट खेलने से पहले चाय बेचा करते थे और लाहौर में अब भी उनके पिता आलम खान की चाय की दुकान है।
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में
पाकिस्तान का पहला मुकाबला अफगानिस्तान के साथ और इस मैच में पाक टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। जैद पाक टीम में ओपरन के तौर पर खेलने उतरे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश वो अपना खाता खोले बिना ही आउट होकर पवेलियन लौट गए।
जैद के बारे में पता चला है कि वो जब चाय दुकान पर रहते थे तो रेडियो पर मैच की कमेंट्री सुना किया करते थे। वो पाक में टेप बॉल के बहुत ही बेहतरीन बल्लेबाज रह चुके हैं और दूर दराज के इलाके में उसको सभी पहचानते हैं।
जैद ने बताया कि वो यू-ट्यूब पर
एबी डीविलियर्स और
रोहित शर्मा की बैटिंग देखकर शॉट मारने की प्रैक्टिस किया करते थे। जब जैद के पिता को पता चला कि उनका बेटा इतना शानदार क्रिकेट खेलता है तो उनका दाखिला उन्होंने लाहौर के ही एक क्रिकेट क्लब में करा दिया।
वहां मौजूद कोच मोहम्मद अकबर भट्ट ने जैद की माली हालत देखकर फीस नहीं ली और क्लब की ओर से उसे किट भी मुहैया कराई। उसने कोच की इस मेहरबानी को जाया नहीं होने दिया और अपनी शानदारी बल्लेबाजी की बदौलत वो तेजी से आगे बढ़ते चले गए।