दुबई में खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग भले ही दर्शकों की कमी से जुझ रहा हो लेकिन इस टूर्नामेंट में रोमांच की कमी बिलकुल नजर नहीं आ रही है। करीब-करीब हर मैच में खिलाड़ी आपस में ही भिड़कर इस टूर्नामेंट को विवादित बनाते जा रहे हैं।
इस बीच ताजा विवाद लाहौर कलंदर और क्वेटा के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान सामने आया। इस मैच के अंतिम ओवरों में लाहौर कलंदर के सोहेल खान गेंदबाजी कर रहे होते हैं और वह बाउंड्री पर खड़े
यासिर शाह को लगातार आवाज लगाकर कुछ कहना चाह रहे थे लेकिन शाह का ध्यान कहीं और था।
इस बीच खान गुस्से से आग बबुला हो जाते हैं और गेंद शाह की ओर फेंक देते हैं। यह देखकर वहां मौजूद दर्शक से लेकर खिलाड़ी तक हैरान रह जाते हैं। माना जा रहा है कि अगर बॉल शाह को लग जाती तो वह घायल भी हो सकते थे लेकिन बॉल उनके नजदीक से होकर गुज जाती है।
खान के इस बर्ताव से शाह को भी गुस्सा आ जाता और दोनों के बीच मैदान पर ही जमकर कहासुनी होती है। इस बीच कलंदर के कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम को मामला शांत करना पड़ता है।
इस घटना के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ा। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भी इस घटना का जिक्र करते हुए लिखा, 'यह मेरे पूरे क्रिकेट करियर का सबसे फनी घटना थी। जब गेंदबाज ने फील्डर का ध्यान अपनी ओर दिलाने के लिए बॉल उस पर मारी दी।'
देखिए वीडियो-