फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया स्पॉट फिक्सिंग, प्रशंसक हुए निराश

Thu, 16 May 2013 06:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल की तरह इस बार भी आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आया है। आईपीएल 6 में श्रीसंत समेत 3 खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले में अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।
विज्ञापन


ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से राजनीति व खेल से जुड़े दिग्गजों के अलावा कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं जिसे हम आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर इस घटना पर अपनी निराशा जाहिर की। उन्होंने ट्विट किया 'मेरी तरह आईपीएल का मजा़ लेने वालों के लिए स्पॉट फ़िक्सिंग मामला निराशाजनक है। मुझे उम्मीद है कि स्पॉट फ़िक्सिंग की पैठ आईपीएल में गहरी नहीं होगी।'-@abdullah_omar
विज्ञापन


आईपीएल के जन्मदाता व पूर्व कमिश्नर ललित कुमार मोदी ने भी इस मामले में ट्विट किया 'मैं ये समझना चाहता हूं कि बीसीसीआई और आईसीसी कि भ्रष्टाचार विरोधी सिस्टम क्यों नहीं ध्यान रख रहा था। क्या उन्होंने जी़रो टॉलरेंस पॉलिसी बंद कर दी है जो हमने बनाई थी?'-@lalitKModi

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी डीन जोन्स ने ट्विट किया है कि 'लालच बुरी बला है। इन भारतीय खिलाड़ियों को क्रिकेट ने बहुत कुछ दिया है और अब इन्होने ये गुल खिलाए। अगर दोषी पाए जाएं तो आजीवन प्रतिबंध लगाया जाए।'-@ProfDeano

प्रख्यात क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले भी इस स्पॉट फिक्सिंग से निराश हैं और उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा है-'स्पॉट फिक्सिंग और मैच फिक्सिंग के बीच का फर्क समझना ज़रूरी है। तीनों में से किसी भी खिलाड़ी का मैच की हार-जीत से सीधा संबंध नहीं था। लेकिन इससे स्पॉट फिक्सिंग छोटा गुनाह नहीं हो जाता।'-@bhogleharsha

'बैटिंग कभी ..बाउलिंग कभी और स्पॉट फिक्सिंग...ओह यस.. अभी।'-हिमानी@himabhagat

'साठ लाख एक ओवर के लिए यानी एक गेंद के लिए 10 लाख। और आप कहते हैं कि ये बैट्समैन्स का गेम है।'-राघव चोपड़ा@AarSee

'हो सकता है कि स्पॉट फिक्सिंग सिर्फ एक बड़े घोटाले का एक हिस्सा हो और 90 प्रतिशत घोटाला गंदे पानी में छुपा हुआ हो।'-आलोक मलिक@alokmalik

'दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा स्पॉट फिक्सिंग आईपीएल में। तौलियों के ज़रिए श्रीसंत ने अपना क्रिकेट कैरियर ही खत्म कर लिया।'-अलिफिया खान@alifiyakhan

'लोगों के लालच का कोई अंत नहीं। आईपीएल में इतना पैसा मिला लेकिन फिर भी ये लोग और पैसा कमाना चाह रहे हैं।'-नियम अशार@nimay03

ट्विटर के अलावा फेसबुक पर भी लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। अमर उजाला डॉट कॉम पर स्पॉट फिक्सिंग को लेकर एक बहस चल रही है जिस पर कई पाठकों की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है।

'मैच फिक्सिंग की खबर आने के बाद खेलप्रेमी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे होंगे। मुझे तो इस बात का अफसोस हो रहा है कि मैं फिजूल ही करीब एक महीने से ये नकली ड्रामा देखता रहा।
'-महेंद्र भंडारी

'ये मेरे हिसाब से घोड़े के बजाय आदमी की रेस है यानि इसमें सब कुछ पैसा है वहां घोड़े दौड़ते तो यहां क्रिकेट के नाम से पैसे के लिए आदमी और बाकि दौड़ते है। इसे बंद किये तो ही क्रिकेट जिन्दा रहेगा।'-चंद्रकांत लावेकर
विज्ञापन

 
'नहीं अब इंडियन प्रीमियर लीग नहीं इंडियन पाप लीग हो गया है ये खेल।'-नीरज सोनी

'अंपायर भी मैच फिक्स कराते हैं। कल का मैच फिक्स था।'-दीपक सैनी

'ऐसे लोग तो अपने घर वालों को भी फिक्स कर सकते हैं।'-समित कुमार यादव

'जन्नत यहां......ये तीनों ही टुच्चे खिलाडी थे, इनका भविष्य तो वैसे भी नहीं था क्रिकेट में तो सोचा पैसा बना लें! अब जन्नत बनेगी जेल में।'-आयुष शर्मा

'पता नहीं ऐसे ऐसे को क्यों खिलाते हैं।'-वासु त्यागी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें