फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Ranking: महिला वनडे विश्व कप से पहले टीम इंडिया को मिला बड़ा बूस्ट, स्मृति मंधाना बनीं नंबर एक बल्लेबाज

Tue, 16 Sep 2025 03:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

अन्य खिलाड़ियों में भारत की ओपनर प्रतिका रावल, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 64 रन बनाए, चार पायदान ऊपर चढ़कर 42वें स्थान पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना वनडे में फिर से नंबर एक बल्लेबाज बन गई हैं। आईसीसी की ताजा महिला वनडे रैंकिंग में उन्होंने फिर से शीर्ष स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतक जड़ने के बाद मिली। मुल्लांपुर में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मंधाना ने 63 गेंदों में 58 रन बनाए, लेकिन उनका यह प्रयास बेकार गया क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से लक्ष्य का पीछा कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।
विज्ञापन
Trending Videos

स्किवर ब्रंट और मंधाना - फोटो : ANI
वर्ल्ड कप से पहले बड़ा बूस्ट
नंबर एक रैंकिंग 30 सितंबर से शुरू होने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप से पहले मंधाना के आत्मविश्वास को बढ़ावा देगी। इस अर्धशतक से उन्हें सात रेटिंग प्वॉइंट्स मिले और वे इंग्लैंड की नैट स्किवर-ब्रंट से चार अंक आगे निकल गईं, जो अब दूसरे स्थान पर हैं। मंधाना के अब 735 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं, जबकि स्किवर-ब्रंट के 731। मंधाना ने पहली बार 2019 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी और अब 2025 में यह उनका दूसरा मौका है जब वे शीर्ष स्थान पर पहुंची हैं।

प्रतिका रावल - फोटो : BCCI Women (X-screengrab)
अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
भारत की ओपनर प्रतिका रावल, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 64 रन बनाए, चार पायदान ऊपर चढ़कर 42वें स्थान पर पहुंच गईं। वहीं टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हरलीन देओल 54 रनों की शानदार पारी के बाद 43वें स्थान पर आ गई हैं।

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम - फोटो : Cricket Australia
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की रैंकिंग में उछाल
ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी तीन स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गईं। एनाबेल सदरलैंड (चार स्थान ऊपर) और फीबी लिचफील्ड (13 स्थान ऊपर) संयुक्त रूप से महिला बल्लेबाजों में 25वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इन दोनों ने भी इस मैच में अर्धशतक लगाए थे।
विज्ञापन

एलिसा हीली - फोटो : ANI
गेंदबाजों की रैंकिंग
ऑस्ट्रेलिया की पेसर किम गार्थ और स्पिनर एलेना किंग एक-एक स्थान ऊपर चढ़कर क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर पहुंच गईं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। भारत की स्पिनर स्नेह राणा, जिन्होंने पहले वनडे में एक विकेट लिया, पांच पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गईं। वहीं इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन नंबर एक गेंदबाज बनी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें