फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC ODI Rankings: स्मृति मंधाना टॉप-10 में भारत की एकमात्र बल्लेबाज, झूलन गोस्वामी की रैंकिंग में आई गिरावट

Tue, 21 Jun 2022 07:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

25 साल की मंधाना ने इस साल नौ मैचों में 411 रन बनाए हैं। इसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ इस साल वर्ल्ड कप में लगाया गया एक शतक भी शामिल है। वह टॉप-10 में शामिल भारत की एकमात्र बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : बीसीसीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार को ताजा महिला वनडे रैंकिंग जारी की। ताजा रैंकिंग में बल्लेबाजों में स्मृति मंधाना ने अपना आठवां स्थान बरकरार रखा है। वहीं, दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को गेंदबाजों की लिस्ट में एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

25 साल की मंधाना ने इस साल नौ मैचों में 411 रन बनाए हैं। इसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ इस साल वर्ल्ड कप में लगाया गया एक शतक भी शामिल है। वह टॉप-10 में शामिल भारत की एकमात्र बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की नताली स्कीवर हैं।

वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो झूलन पांचवें से छठे स्थान पर लुढ़क गईं। 39 साल की झूलन ने इस साल नौ वनडे खेले हैं। इसमें उन्होंने 12 विकेट लिए हैं। झूलन को अपना स्थान दक्षिण अफ्रीका की अयाबोंगा खाका के हाथों गंवाना पड़ा। आयरलैंड के खिलाफ वनडे में अयाबोंगा ने शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की जेन जोनासेन हैं। ऑलराउंडर की लिस्ट में भारत की दीप्ति शर्मा सातवें स्थान पर बरकरार हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें