फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti-Palash: मंधाना ने डिलीट की विवाह से जुड़ी पोस्ट, पिता की सेहत बिगड़ने के बाद टली थी स्मृति-पलाश की शादी

Mon, 24 Nov 2025 04:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल की शादी अनिश्चितकाल के लिए टल गई। इस बीच मंधाना ने शादी से जुड़ी सी तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया है।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल - फोटो : palash muchchal (instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल की शादी अनिश्चितकाल के लिए टल गई। दरअसल, रविवार को दोनों की शादी से ठीक पहले क्रिकेटर के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच मंधाना ने शादी से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

शादी वाले दिन बिगड़ी थी स्मृति के पिता की तबीयत 
शनिवार रात सांगली के समडोली रोड स्थित मंधाना फार्म हाउस में मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन किया गया था। रविवार दोपहर को शादी की मुख्य रस्में शुरू होनी थीं, लेकिन उससे ठीक पहले स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सांगली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में डॉक्टर्स ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया। स्मृति के पिता की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी टलने और पिता की खराब तबीयत के बारे में क्रिकेटर के मैनेजर ने रविवार को जानकारी दी थी। 

पलाश भी अस्पताल में भर्ती
इसके बाद सोमवार को खबर आई कि मंधाना के होने वाले पति पलाश मुछाल की भी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें वायरल इंफेक्शन और एसिडिटी की शिकायत हुई। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें