फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Mandhana: मंधाना महिला T20I में 4000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय, सूजी बेट्स की बराबरी पर पहुंचीं

Sun, 21 Dec 2025 09:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना महिला विश्व कप के बाद एक बार फिर मैदान पर उतरीं। इस दौरान उन्होंने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह सूजी बेट्स के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन पूरी करने वाली दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। मंधाना महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन पूरे करने वाली भारत की पहली और सूजी बेट्स के बाद दुनिया की दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं। महिला विश्व कप में खिताबी जीत के बाद मंधाना पहली बार मैदान पर उतरी थीं और उन्होंने यह खास उपलब्धि दर्ज की।
विज्ञापन

 

भारत की दमदार जीत
जेमिमा रोड्रिग्स की नाबाद अर्धशतक की मदद से भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को पहले टी20 मैच में आठ विकेट से हराया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे श्रीलंका की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 121 रन ही बना सकी। जवाब में भारत ने जेमिमा के दमदार प्रदर्शन से 14.4 ओवर में दो विकेट पर 122 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत ने इस तरह पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 

मंधाना ने जेमिमा के साथ निभाई साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत को शेफाली वर्मा के रूप में शुरुआती झटका लगा। शेफाली नौ रन बनाकर आउट हुईं। काव्या काविंदी ने भारत को पहला झटका दिया। हालांकि, इसके बाद मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार साझेदारी की। मंधाना ने इस दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन भी पूरे कर लिए। इनोका ने हालांकि, मंधाना को आउट किया जो 25 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुईं।
विज्ञापन

टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज हैं मंधाना
मंधाना महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज हैं। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज सूजी बेट्स ने टी20 में 4716 रन बनाए हैं, जबकि अब मंधाना भी 4000+ रन बना चुकी हैं। मंधाना और बेट्स ही महिला क्रिकेट में अब तक टी20 में 4000 रन बना सकी हैं। महिला टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 3600 से अधिक रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें