उर्विल पटेल के शतक और आर्यन जुयाल की 93 रनों की नाबाद पारी की बदौलत गुजरात और यूपी ने बुधवार से शुरू हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जीत के साथ शुरुआत की। इसके अलावा छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मिजोरम, मुंबई, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, सौराष्ट्र, मेघालय, केरल, हैदराबाद, पुड्डुचेरी, राजस्थान और मणिपुर की टीमों ने भी जीत से आगाज किया है।
एलीट ग्रुप ए
1. छत्तीसगढ़ बनाम विदर्भ
लखनऊ में खेले गए इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने विदर्भ को 27 रन से हराकर शानदार शुरुआत की। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमनदीप खरे की कप्तानी वाली छत्तीसगढ़ की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 133 रन बनाए थे। जवाब में विदर्भ की टीम 19.1 ओवर में सिर्फ 106 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई।
2. रेलवे बनाम मुंबई
इस मुकाबले में मुंबई ने रेलवे को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे ने आशुतोष शर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 15.5 ओवर में 159 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए अजिंक्य रहाणे ने 62 रनों की शानदार पारी खेली।
3. केरल बनाम ओडिशा
इस मैच में केरल ने ओडिशा को 10 विकेट से हरा दिया। लखनऊ में खेले गए मुकाबले में ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में केरल ने संजू सैमसन (51*) और रोहन कुन्नूमल (121*) की शतकीय साझेदारी के दम पर जीत दर्ज की।
एलीट ग्रुप बी
1. गोवा बनाम उत्तर प्रदेश
कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में यूपी ने गोवा को छह विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोवा ने अभिनव तेजराना की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में यूपी ने आर्यन जुयाल की 93 रनों की नाबाद साझेदारी की मदद से 173 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
2. महाराष्ट्र बनाम जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर ने महाराष्ट्र को पांच विकेट से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 130 रन बनाए। जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
3. मध्य प्रदेश बनाम हैदराबाद
मध्य प्रदेश को हराकर हैदराबाद ने जीत से आगाज किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 144 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.1 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
एलीट ग्रुप सी
1. गुजरात बनाम सर्विसेस
हैदराबाद के जिमखाना मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने सर्विसेस को आठ विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सर्विसेस ने गौरव कोचर की 60 रनों की पारी की मदद से 182 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने कप्तान उर्विल पटेल की शतकीय और आर्या देसाई की अर्धशतकीय पारी की मदद से महज 12.3 ओवर में 183 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
2. हिमाचल प्रदेश बनाम पंजाब
पंजाब ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश पर पांच विकेट से जीत के साथ आगाज किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिमाचल ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 13.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 153 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
3. पुड्डुचेरी बनाम हरियाणा
पुड्डुचेरी ने हरियाणा को पांच रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमान खान की अगुआई वाली पुड्डुचेरी की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की टीम निर्धारित ओवरों में 196 रन ही बना पाई और मुकाबला हार गई।
एलीट ग्रुप डी
1. उत्तराखंड बनाम कर्नाटक
कर्नाटक ने उत्तराखंड को पांच विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 197 रन बनाए। जवाब में कर्नाटक की टीम ने 20 ओवर में 198 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
2. त्रिपुरा बनाम सौराष्ट्र
सौराष्ट्र ने त्रिपुरा को चार विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिपुरा ने कप्तान मणिशंकर मुरासिंह की अर्धशतकीय पारी की मदद से 123 रन बनाए। जवाब में सौराष्ट्र ने 16 ओवर में 124 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
3. तमिलनाडु बनाम राजस्थान
राजस्थान ने तमिलनाडुल को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 16.3 ओवर में ही 170 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
प्लेट ग्रुप
1. मिजोरम बनाम नगालैंड
मिजोरम ने नगालैंड को 16 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिजोरम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 198 रन बनाए। जवाब में नगालैंड की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 182 रन बना सकी और मुकाबला हार गई।
2. मेघालय बनाम सिक्किम
मेघालय ने सिक्किम को नौ रन से हराकर शानदार शुरुआत की। पुणे में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेघालय ने किशन की शतकीय पारी की बदौलत सात विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में सिक्किम की टीम चार विकेट पर 181 रन ही बना सकी।
3. मणिपुर बनाम अरुणाचल प्रदेश
मणिपुर ने अरुणाचल प्रदेश को 90 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मणिपुर ने कांगबम प्रियोजित की शतकीय पारी की मदद से तीन विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में अरुणाचल प्रदेश की टीम 20 ओवर में सिर्फ 117 रन बना सकी।