फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ishan Kishan: SMAT फाइनल में ईशान किशन का धमाका, शतक लगाकर अभिषेक शर्मा की इस मामले में की बराबरी; जानिए

Thu, 18 Dec 2025 06:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईशान किशन का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 45 गेंदों में शतक जड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
ईशान किशन - फोटो : BCCI- videograb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में हरियाणा के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेलकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने अभिषेक शर्मा की बराबरी कर ली। दोनों के नाम अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पांच-पांच शतक दर्ज हैं।
विज्ञापन

45 गेंदों में जड़ा सैकड़ा
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में ईशान किशन का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने पहले महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद पारी को आगे बढ़ाते हुए महज 45 गेंदों में शतक जड़ा। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट में यह उनका पांचवां शतक है। इसी के साथ वह अभिषेक शर्मा के साथ सर्वाधिक शतक लगाने वाले संयुक्त बल्लेबाज बन गए। 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच शतक अर्धशतक
अभिषेक शर्मा (पंजाब) 54 5 12
ईशान किशन (ईस्ट ज़ोन/झारखंड) 64* 5 8
देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक) 39 3 10
उन्मुक्त चंद (दिल्ली/नॉर्थ ज़ोन) 51 3 4
ऋतुराज गायकवाड़ (महाराष्ट्र) 56 3 11
विज्ञापन

SMAT फाइनल में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज 
हरियाणा ने इस मुकाबले में झारखंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए विराट सिंह पहले ही ओवर में अंशुल कंबोज का शिकार बन बैठे और पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन को कुमार कुशाग्र का साथ मिला। दोनों हरियाणा के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी हुई, जिसके सुमित कुमार ने तोड़ा। उन्होंने ईशान किशन को बोल्ड किया। वह 49 गेंदों में छह चौके और 10 छक्के की मदद से 101 रन बनाने में कामयाब हुए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206.12 का रहा। ईशान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें