फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SMAT 2024: फाइनल में मुंबई से होगा मध्य प्रदेश का सामना, कब-कहां देख पाएंगे मैच, यहां जानिए पूरी डिटेल्स

Sat, 14 Dec 2024 08:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

मुंबई की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं जबकि मध्य प्रदेश का नेतृत्व रजत पाटीदार कर रहे हैं। मुंबई ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब 2022-23 में जीता था। अब टीम की नजर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने पर होगी।
विज्ञापन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का 17वां संस्करण अपने अंत की तरफ बढ़ रहा है। रविवार को मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई दूसरी बार खिताब अपने नाम करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी, जबकि एमपी ने अब तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीती। 
विज्ञापन
Trending Videos

श्रेयस अय्यर-अजिंक्य रहाणे - फोटो : X
दूसरी बार खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी मुंबई
मुंबई की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं जबकि मध्य प्रदेश का नेतृत्व रजत पाटीदार कर रहे हैं। मुंबई ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब 2022-23 में जीता था। अब टीम की नजर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने पर होगी। इस बार मुंबई की टीम मध्य प्रदेश के मुकाबले नजर आ रही है। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली टीम में पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। वहीं, गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुल, तनुष कोटियान और मोहित अवस्थी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

रजत पाटीदार-वेंकटेश अय्यर - फोटो : X
पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी मध्य प्रदेश की टीम
मध्य प्रदेश की टीम में रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर जैसे दमदार बल्लेबाज मौजूद हैं। इस टीम में आवेश खान और कुमार कार्तिकेय जैसे घातक गेंदबाज भी हैं जो मैच का रुख अपनी तरफ पलटने का माद्दा रखते हैं। कप्तान पाटीदार ने सेमीफाइनल में दिल्ली के खिलाफ 66 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचाया। अब खिताबी मुकाबले में भी उनसे इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

हम यहां आपको मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच होने वाले फाइनल मैच से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। आइये जानते हैं...

मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?
मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच खेला जाना वाला फाइनल मैच रविवार यानी 15 दिसंबर को खेला जाएगा।

मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच खेला जाना वाला फाइनल मैच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा?
मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच खेला जाना वाला फाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। 

मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच खेला जाना वाला फाइनल मैच स्पोर्ट्स 18 पर प्रसारित होगा।

मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जिओ सिनेमा एप (Jio Cinema) पर होगी। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए दोनों टीमें
मुंबई:
पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), तनुष कोटियान, मोहित अवस्थी, अथर्व अंकोलेकर, सिद्धेश लाड, रॉयस्टन डायस, जय गोकुल बिस्टा, साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, आकाश आनंद, अंगकृष रघुवंशी, हिमांशु सिंह, एम जुनेद खान ।

मध्य प्रदेश: अर्पित गौड़, हर्ष गवली (विकेटकीपर), सुभ्रांशु सेनापति, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), हरप्रीत सिंह भाटिया, त्रिपुरेश सिंह, राहुल बाथम, कुमार कार्तिकेय, अवेश खान, शिवम शुक्ला बेंचकमल त्रिपाठी, कुलवंत खेजरोलिया, अनिकेत वर्मा, विकास शर्मा, पंकज चोथमल शर्मा, अरशद खान, अभिषेक पाठक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें