फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SLvENG: इंग्लिश पेसर ने फेंकी ऐसी तूफानी गेंद, दो हिस्सों में टूट गया मैथ्यूज का बल्ला

Fri, 15 Jan 2021 11:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले
विज्ञापन
एंजेलो मैथ्यूज - फोटो : Social media
विज्ञापन

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया। पहले दिन के खेल में इंग्लैंड के गेंदबाजों का दबदबा रहा और उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पहली पारी में सस्ते में ही निपटा दिया। इंग्लैंड के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मार्क वुड की एक तेज रफ्तार से फेंकी गई गेंद पर श्रीलंकाई ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज के बल्ले के दो टुकड़े हो गए। 

विज्ञापन


दरअसल यह घटना श्रीलंका की पहली पारी के 10वें ओवर में घटी। तब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने 91 मील (145 किलोमीटर) प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली, जिसे मैथ्यूज ने अपने बल्ले से रोकना चाहा लेकिन गेंद की रफ्तार इतनी थी कि उसने बल्ले के दो टुकड़े कर दिए। हालांकि यहां पर मैथ्यूज अपना विकेट गंवाने से बाल-बाल बचे।
 

श्रीलंका के 25 रन के स्कोर पर तीन विकेट गिरने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मैथ्यूज ने 54 गेंदों में 27 रन बनाए। उन्होंने कप्तान दिनेश चांदीमल के साथ चौथे विकेट के लिए 56 रन भी जोड़े। 33 वर्षीय मैथ्यूज ने अपनी छोटी सी पारी के दौरान एक उपलब्धि भी हासिल की। वे 6000 टेस्ट रन पूरे करने वाले श्रीलंका के पांचवें बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उनसे अधिक रन श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा (12400), महेला जयवर्धने (11814), सनथ जयसूर्या (6973) और अरविंद डिसिल्वा (6361) के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें