फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs ENG: जो रूट का बेहतरीन शतक, दूसरी पारी में इंग्लैंड को श्रीलंका पर 278 रन की लीड

Fri, 16 Nov 2018 06:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्लेकेले में खेले जा रहे श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड टीम काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। दिन का खेल समाप्त होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए और अभी 278 से रनों से आगे हैं। स्टंप्स के समय बेन फॉक्स (51) और जेम्स एंडरसन (4) रन बनाकर क्रीज पर थे। इंग्लैंड के लिए उनके कप्तान जो रूट ने बेहतरीन शतक जड़ा।

विज्ञापन


तीसरे दिन इंग्लैंड की शुरूआत बेहद खराब रही और 4 के स्कोर पर ही टीम ने नाइटवॉचमैन जेक लीच (1) का विकेट गंवा दिया था। यहां से कीटन जेनिंग्स (26) और रोरी बर्न्स (59) ने 73 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। इस बीच बर्न्स ने शानदार अर्धशतक लगाया, लेकिन यहां से श्रीलंका के गेंदबाजों ने वापसी की और एक समय इंग्लैंड का स्कोर 109-4 कर दिया था।

दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद कप्तान रूट ने पहले जोस बटलर (35) के साथ मिलकर 74 रनों की साझेदारी की और फिर विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फॉक्स के साथ 82 रन जोड़े। फॉक्स ने एक बार फिर शानदार पारी खेली और वो अभी भी नाबाद हैं।
विज्ञापन


रूट ने शानदार पारी खेलते हुए 124 रन बनाए और वो 301 के स्कोर पर आउट हुए और फिर अकीला धनंजय ने घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड का स्कोर 304-9 कर दिया। हालांकि मेजबान टीम घराब रोशनी के कारण मैच रुक जाने के कारण मेहमान टीम को ऑलआउट करने में नाकाम रही।
विज्ञापन


श्रीलंका के लिए अकीला धनंजय ने शानदार गेंदबाजी की और 6 विकेट चटकाए, उनके अलावा दिलरूवान परेरा को दो विकेट मिले और पुष्पाकुमारा को भी एक विकेट मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें