फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फील्डिंग में फुस्स रहा भारत, खुद कप्तान-उपकप्तान ने छोड़े कैच...वरना पहले ही मुट्ठी में होता मैच

Thu, 14 Nov 2019 08:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कैच पकड़ने का असफल प्रयास करते अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर
इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने दम दिखाते हुए बांग्लादेश को 150 पर ही समेट दिया, लेकिन जितना अच्छा खेल गेंदबाजों ने दिखाया उस तरह फिल्डर्स ने उनका सहयोग नहीं किया। अगर भारतीय क्षेत्ररक्षक इन मौकों को भुनाने में कामयाब रहते तो बांग्लादेशी टीम सवा सौ के भीतर ही निपट सकती थी।
विज्ञापन

2 of 6
विराट-रहाणे
कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान अजिंंक्य रहाणे से कैच ड्रॉप हुए। इनमें से रहाणे से तो 3 कैच छूटे। भारतीय खिलाड़ियों से शुरुआती दो सत्रों में 4 कैच छूटे। इनमें 3 तो अकेले रहाणे से छूटे और ये तीनों कैच अश्विन की गेंद पर रहे। बांग्लादेश ने पहले दिन लंच तक 3 विकेट पर 63 रन बनाए थे। बांग्लादेश की हालत और खराब होती यदि भारतीय खिलाड़ियों से कैच नहीं छूटते।
विज्ञापन

3 of 6
उमेश की गेंद पर रहाणे ने छोड़ा कैच - फोटो : ट्विटर
पहले दिन पहले सत्र में पहला कैच टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे से छूटा। मैच के 17वें ओवर में वे बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक का कैच नहीं ले पाए। अश्विन की गेंद को खेलने की कोशिश में गेंद ने मोमिनुल के बल्ले का बाहरी किनारा लिया और तेज कट विकेटकीपर और फर्स्ट स्लिप के बीच से निकली। इस दौरान रहाणे फर्स्ट स्लिप में खड़े थे। उन्होंने तेजी से अपने बाईं ओर मूवमेंट करते हुए गेंद को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से लगते हुए निकल गई। रहाणे कैच नहीं ले पाए।

4 of 6
मुश्फिकुर रहीम - फोटो : ट्विटर
रहाणे के बाद कप्तान विराट कोहली ने 24वें ओवर में उमेश यादव की गेंद पर मुश्फिकुर रहीम का आसान कैच टपकाया। विराट थर्ड स्लिप पर खड़े थे और गेंद कट होकर सीधे उनके पास आई, लेकिन वे इसे लपक नहीं पाए। उस समय रहीम केवल 3 रन पर खेल रहे थे। यदि ये दोनों कैच होते तो लंच तक बांग्लादेश की हालत और खराब हो जाती।
विज्ञापन

5 of 6
भारत की खराब फिल्डिंग - फोटो : ट्विटर
भारतीय खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग लंच के बाद भी जारी रही। इस सत्र में दो कैच छूटे और दोनों ही कैच अश्विन की गेंद पर रहाणे से छूटे। अश्विन द्वारा फेंके जा रहे पारी के 28वें ओवर की पहली गेंद पर मुश्फिकुर रहीम का आसान कैच रहाणे से छूटा। अश्विन की उछाल खाती गेंद रहीम के बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई रहाणे की ओर गई और उनके सीरे से जा टकराई। रहाणे उस समय कैच लेने की पोजिशन में नहीं थे। यहां रहीम का निजी स्कोर 14 रन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर
इसके बाद रहाणे की लचर फील्डिंग आगे भी जारी रही। पारी के 44वें ओवर में अश्विन की गेंद पर रहाणे से महमुदुल्लाह का कैच ड्रॉप हुआ। ये रहाणे से छूटने वाला तीसरा कैच रहा। भारत को खराब फील्डिंग का खामियाजा पहले टी-20 मैच में भी भुगतना पड़ा था, जब उसे हार मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें