फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL W vs BAN W: शर्मिन-सुल्ताना के अर्धशतक भी नहीं दिला सके बांग्लादेश को जीत, श्रीलंका ने सात रन से हराया

Mon, 20 Oct 2025 10:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई

सार

महिला वनडे विश्व कप का 21वां मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हंसिनी परेरा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 48.4 ओवर में 10 विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर सिर्फ 195 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराया - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका ने बांग्लादेश को नवी मुंबई में सोमवार को खेले गए मुकाबले में हरा दिया। महिला वनडे विश्व कप का 21वां मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हंसिनी परेरा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 48.4 ओवर में 10 विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर सिर्फ 195 रन ही बना पाई। उनके लिए कप्तान निगार सुल्ताना ने 77 और शर्मिन अख्तर ने 64* रन बनाए। वहीं, श्रीलंका की तरफ से चामरी अटापट्टू ने चार विकेट लिए जबकि सुगंदिका कुमारी को दो और उद्देशिका प्रबोधिनी को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें