फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup Qualifiers: श्रीलंका ने विश्व कप क्वालिफायर का खिताब जीता, फाइनल में नीदरलैंड को दी करारी शिकस्त

Sun, 09 Jul 2023 07:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

इस टूर्नामेंट में 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। ग्रुप राउंड में अमेरिका, नेपाल, आयरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें बाहर हुई थीं। इसके बाद सुपर-सिक्स में चार टीमों को बाहर रास्ता देखना पड़ा। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के अलावा, जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड और ओमान की टीम विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट टीम - फोटो : ICC/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर टूर्नामेंट का फाइनल जीत लिया है। उसने रविवार (नौ जुलाई) को जिम्बाब्वे के हरारे में खिताबी मुकाबले को अपने नाम किया। श्रीलंका ने फाइनल में नीदरलैंड को 128 रन से करारी शिकस्त दी। इस मैच का असर विश्व कप की जगह पर नहीं पड़ा है। श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमों ने सुपर सिक्स में क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल कर आगामी विश्व कप में पहले ही अपना स्थान पक्का कर लिया था।
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। ग्रुप राउंड में अमेरिका, नेपाल, आयरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें बाहर हुई थीं। इसके बाद सुपरसिक्स में चार टीमों को बाहर रास्ता देखना पड़ा। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के अलावा, जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड और ओमान की टीम विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। 1975 और 1979 में टूर्नामेंट को जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम पहली बार वनडे विश्व कप में नजर नहीं आएगी।

नीदरलैंड ने श्रीलंका को 233 रन पर समेटा
मैच में टॉस जीतकर नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने पहले गेंदबाजी चुनी। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर उनकी टीम ने श्रीलंका को 47.5 ओवर में 233 रन पर समेट दिया। लंकाई टीम के लिए सहन अर्चचिगे ने 57 रन बनाए। चरित असलंका ने 36, कुशल मेंडिंस ने 43, वनिंदु हसरंगा ने 29 और पथुम निसांका ने 23 रन का योगदान दिया। सदीरा समरविक्रमा ने 19 और महीश तीक्षणा ने 13 रन बनाए।

दसुन शनाका बल्ले से हुए फेल
धनंजय डीसिल्वा और मथीशा पथिराना चार-चार रन ही बना सके। वहीं, कप्तान दसुन शनाका का बल्ला भी नहीं चला। वह एक रन ही बना सके। नीदरलैंड के लिए वान बीक, रयान क्लीन, विक्रमजीत सिंह और साकिब जुल्फिकार ने दो-दो विकेट लिए। आर्यन दत्त को एक सफलता मिली।
विज्ञापन

श्रीलंकाई स्पिनरों ने बरपाया कहर
234 रन के लक्ष्य को देखकर लगा कि नीदरलैंड की टीम आसानी से मैच जीत लेगी, लेकिन लंकाई गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया। नीदरलैंड के बल्लेबाज के पास श्रीलंका के स्पिनरों का कोई जवाब नहीं था। पूरी टीम 105 रन पर सिमट गई। नीदरलैंड के लिए मैक्स ओडाड ने 33, लोगन वान बीक ने 20 और विक्रमजीत सिंह ने 13 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। महीश तीक्षणा ने चार, दिलशान मदुशंका ने तीन और वनिंदु हसरंगा ने दो विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें