फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs IND: राहुल चाहर की तारीफ में इस दिग्गज ने पढ़े कसीदे, कहा- उनमें गजब का विश्वास

Fri, 16 Jul 2021 10:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कहा कि राहुल चाहर मुझे बहुत आक्रामक गेंदबाज लगते हैं। उनका शारीरिक हाव-भाव अच्छा है, उनके पास सभी तरह की विविधताएं हैं।
विज्ञापन
राहुल चाहर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन युवा लेग स्पिनर राहुल चाहर के सकारात्मक रवैये और गेंदबाजी में विविधताओं से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि वह श्रीलंका दौरे पर सीमित ओवरों की श्रृंखला के दौरान इस गेंदबाज के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे। भारत के लिए तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 21 वर्षीय चाहर को श्रीलंका श्रृंखला दौरे की वन-डे टीम में शामिल किया गया था और वह रविवार से शुरू हो रही आगामी तीन मैचों की सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं। 

विज्ञापन


शिवरामकृष्णन ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'राहुल चाहर मुझे बहुत आक्रामक गेंदबाज लगते हैं। उनका शारीरिक हाव-भाव अच्छा है, उनके पास सभी तरह की विविधताएं हैं। उनके खिलाफ बड़ा शॉट लगने से भी उन्हें कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। चौके-छक्के खाने के बाद भी वह परेशान नहीं होते है। वह मुझे पसंद है।'

Trending Videos
विज्ञापन

चाहर में मैच का रुख बदलने का माद्दा

चाहर के कौशल के बारे में पूछे जाने पर, शिवरामकृष्णन ने कहा, 'उनका सकारात्मक रवैया, गेंद की लंबाई, गति में बदलाव करने की क्षमता और हमेशा बल्लेबाज को आउट करने की कोशिश उन्हें विशेष बनाती है।' उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने वाले इस गेंदबाज के बारे में कहा, 'मैच के दौरान बीच के ओवरों में आपको विकेट लेने होते हैं नहीं तो बल्लेबाज आखिरी ओवरों में काफी रन बना लेंगे। वह बीच के ओवरों में विकेट चटकाकर मुंबई के मैच का रुख बदलते हैं।' 

श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम को रविवार को तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है। टीम को इसके बाद इतने ही मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भाग लेना है। शिवरामकृष्णन इस श्रृंखला के भारतीय प्रसारक सोनी चैनल के लिए अंग्रेजी और तमिल में कमेंट्री करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें