फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dunith Wellalage Father Dies: श्रीलंका के वेलालगे पिता के निधन के कारण स्वदेश लौटे, मलिंगा और नबी ने जताया दुख

Fri, 19 Sep 2025 12:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

वेलालगे को अपने पिता के निधन की खबर मैच के बाद ही पता चली और वह सबसे पहले उपलब्ध उड़ान से कोलंबो के लिए रवाना हो गए। यह स्पष्ट नहीं है कि यह 22 वर्षीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में वापसी करेगा या नहीं।
विज्ञापन
दुनिथ वेलालगे घर लौटे - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के दुनीथ वेलालगे अपने पिता सुरंगा के निधन के कारण यहां चल रहे एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के बीच से सदस्य लौट गए हैं। उनके पिता का निधन गुरुवार को हुआ। उसी दिन यह ऑलराउंडर यहां अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप बी लीग मैच खेल रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos

वापसी को लेकर कोई खबर नहीं
वेलालगे को अपने पिता के निधन की खबर मैच के बाद ही पता चली और वह सबसे पहले उपलब्ध उड़ान से कोलंबो के लिए रवाना हो गए। यह स्पष्ट नहीं है कि यह 22 वर्षीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में वापसी करेगा या नहीं। श्रीलंका सुपर 4 में अपना पहला मैच शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद उसका सामना 23 सितंबर को पाकिस्तान से और 26 सितंबर को भारत से होगा।

मैच के बाद जयसूर्या ने दी खबर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रीलंका के कोच और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या वेलालगे के पास आते हैं, उनके कंधे पर हाथ रखकर धीरे-धीरे उन्हें सांत्वना देते हैं और पिता के निधन की सूचना देते हैं। उस दौरान दुनिथ भावुक नजर आए। दुनिथ के पिता सुरंगा वेलालगे भी क्रिकेटर रहे थे। उन्होंने प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज की कप्तानी की थी। हालांकि उन्हें कभी श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला।
 

मलिंगा और नबी ने दुख जताया
श्रीलंका के पूर्व कप्तान लसिथ मलिंगा ने एक्स पर लिखा, 'दुनीथ वेलालगे के पिता सुरंगा वेलालगे के निधन से बहुत दुखी हूं। परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुनीथ हिम्मत रखो। इस मुश्किल समय में पूरा देश आपके और आपके परिवार के साथ खड़ा है।' वहीं, अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने भी संवेदना व्यक्त की और लिखा, 'दुनिथ वेलालागे को उनके पिता के निधन पर हार्दिक संवेदनाएं। मजबूत बने रहो भाई।'
विज्ञापन

श्रीलंका की छह विकेट से जीत
बाएं हाथ के स्पिनर वेलालगे ने अफगानिस्तान के खिलाफ चार ओवर गेंदबाजी की और 49 रन देकर इब्राहिम जादरान का विकेट लिया। यह उनके करियर का पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया। विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 52 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें