नॉर्दर्न वॉरियर्स को पांच विकेट से हराकर कप्तान ड्वेन ब्रावो की अगुआई वाली दिल्ली बुल्स ने शुक्रवार को अबुधाबी टी-10 लीग के फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्दर्न वॉरियर्स ने निर्धारित 10 ओवर्स में सात विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। नॉर्दर्न वॉरियर्स के कप्तान निकोलस पूरन ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। दिल्ली बुल्स की तरफ से ब्रावो, मकसूद और नईम यंग ने दो-दो विकेट चटकाए।