फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की छह यादगार पारियां, इन खिलाड़ियों ने खेली है सबसे बड़ी पारी

Sun, 22 Nov 2020 09:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
लक्ष्मन और द्रविड़
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नए सीजन का सभी को बेशब्री से इंतजार है। दोनों टीमों के बीच हमेशा से कड़े और रोमांचक मुकाबलों का गवाह रहे इस ट्रॉफी से इस बार भी सभी को जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद है। 17 दिसंबर से शुरू होने वाले चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज दिन-रात्रि टेस्ट के साथ होगा। एडिलेड में होने वाले इस मुकाबले में पहली बार दोनों टीमें गुलाबी गेंद से खेलेंगी। 

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एलन बॉर्डर और भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम पर पहली बार 1996-97 में इस द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत हुई थी, जिसमें भारत ने बाजी अपने नाम की थी। तब से अब तक दोनों देशों के बीच अब तक 14 संस्करण हो चुके हैं। इस दौरान दर्शकों को कई रिकॉर्ड, उपलब्धियां और यादगार पारियां देखने को मिली हैं। इस टूर्नामेंट ने सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग समेत कई स्टार खिलाड़ियों को विश्व पटल पर उतारा है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दमदार द्विपक्षीय सीरीज की कुछ शानदार पारियों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
लॉर्ड्स टेस्ट में महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ट्विटर
एमएस धोनी: 
धोनी ने 2012-13 के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा था। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने तब चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 380 रन का पीछा करते हुए 224 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। उन्होंने तब 265 गेंदों में 24 चौके और छह छक्कों की मदद से 224 रन बनाए थे। इस मैच को भारत ने आठ विकेट से अपने नाम किया था।
विज्ञापन

3 of 7
सचिन तेंदुलकर की 241 रन की पारी - फोटो : ट्विटर
सचिन तेंदुलकर 
दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में शुमार भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने साल 2004 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 241 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उस सीरीज में सचिन ने शुरुआती मुकाबलों में अपनी फॉर्म से जूझते नजर आए थे। तब उन्होंने शून्य, एक, 37, शून्य और 44 रनों की पारियां खेली थी। सचिन ने तब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर किया था और बाहर जाती गेंदों को छोड़ना चालू कर दिया था। 

4 of 7
राहुल द्रविड़ - फोटो : ट्विटर
राहुल द्रविड़:
टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी और दी वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने 2003-04 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर एडिलेड में जुझारू पारी खेली थी। उन्होंने तब लड़खड़ाती टीम को सहारा देते हुए एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया था। एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 556 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारत ने 85 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे। तब द्रविड़ ने वीवीएस लक्ष्मण के साथ मिलकर टीम को संभाला था। लक्ष्मण जहां 148 पर आउट हो गए थे, वहीं द्रविड़ ने 446 गेंदों में 233 रन बनाए थे।
विज्ञापन

5 of 7
रिकी पोंटिंग - फोटो : Cricket Australia
रिकी पोंटिंग:
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग भारत के खिलाफ हमेशा शानदार प्रदर्शन करते रहे। पोंटिंग ने इस सीरीज में दो बार दोहरे शतक लगाए। सबसे पहले उन्होंने 2003 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने पहली पारी में 257 रनों की मैराथन पारी खेली, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से मुकाबला जीता था।

इसके बाद उसी सीरीज में पोंटिंग ने एक और दोहरा शतक लगाया था। पोंटिंग ने एडिलेड में 352 गेंदों में 31 चौकों की मदद से 242 रन बनाए थे।   
विज्ञापन

6 of 7
vvs laxman
वीवीएस लक्ष्मण:
टीम इंडिया के एक और भरोसेमंद बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमेशा शानदार रहा। उन्होंने इस मजबूत टीम के खिलाफ कई यादगार पारियां खेलीं। इसमें कोलकाता में खेली गई उनकी ऐतिहासिक पारी शायद ही कोई भूल पाएगा। लक्ष्मण ने 2001 में कोलकाता में खेले गए टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 281 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। उन्होंने तब मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को ना सिर्फ उबारा था बल्कि टीम की जीत दिलाने में भी कामयाब रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
michael clarke
माइकल क्लार्क:
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान क्लार्क का रिकॉर्ड भी भारत के खिलाफ बेहतरीन रहा। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से हमेशा भारतीय टीम को मुश्किलों में डाला। साल 2011-12 में क्लार्क ने सिडनी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों का दम निकाल दिया था। उन्होंने तब पहली पारी में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 468 गेंदों में 329 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 39 चौके और एक छक्का लगाया था और 70 के स्ट्राइक रेट रेट से रन बनाया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें