फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siraj-Zanai Bhosle: जनाई भोसले का हेटर्स को तमाचा, सिराज की कलाई पर बांधी राखी, सामने आया वीडियो

Sun, 10 Aug 2025 02:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीडियो के साथ जनाई ने कैप्शन भी लिखा, 'एक हजारों में (मेरा भाई)। इससे बेहतर कुछ नहीं मांगा जा सकता था।' इससे पहले सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर अफवाहें उड़ी थीं। वीडियो के साथ जनाई ने आलोचकों के चेहरे पर करारा तमाचा जड़ा है।
विज्ञापन
सिराज और जनाई - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और मशहूर गायिका आशा भोसले की नातिन, जनाई भोसले के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में सिराज रक्षाबंधन के मौके पर जनाई से राखी बंधवाते दिख रहे हैं। यह वीडियो देख लोग हैरान हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल फिलहाल में मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के डेटिंग की रूमर्स सामने आई थीं। जनाई को सिराज की रूमर्ड गर्लफ्रैंड बताया जा रहा था। अब जनाई ने इस वीडियो से हेटर्स को करारा झटका दिया है।
विज्ञापन

वीडियो में सिराज सफेद कुर्ता पहने बैठे हैं, जबकि जनाई हरे रंग की पोशाक में उनके सामने खड़ी हैं और एक प्यारी मुस्कान के साथ राखी बांध रही हैं। वीडियो के साथ जनाई ने कैप्शन भी लिखा, 'एक हजारों में (मेरा भाई)। इससे बेहतर कुछ नहीं मांगा जा सकता था।' इससे पहले सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर अफवाहें उड़ी थीं। लोग यह सोचने लगे थे कि इनके बीच कुछ और भी गहरा रिश्ता है। पर जनाई और सिराज ने पहले ही स्पष्ट रूप से इससे इनकार कर दिया था। उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट किया था कि उनके बीच कोई रोमांटिक रिलेशन नहीं है। उन्होंने एक-दूसरे को 'भाई–बहन जैसा' बताया था इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। और अब राखी का त्योहार मनाकर आलोचक पूरी तरह चुप हो गए हैं।

इस बीच, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया फिलहाल एशिया कप से पहले आराम कर रही है। अगस्त में टीम को कोई मैच नहीं खेलना है। इस ब्रेक का फायदा खिलाड़ी उठा रहे हैं। और सिराज भी इस अवसर पर जनाई के साथ रक्षाबंधन मनाने का पावन पल साझा कर सके। 

विज्ञापन

सिराज ने अपना पिछला टी20 मैच जुलाई 2024 में खेला था। टी20 में उन्हें बहुत कम मौके ही मिल सके हैं। मगर इंग्लैंड की सीरीज शानदार रहने के बाद उन्हें एशिया कप की टीम में शामिल किया जा सकता है। इंग्लैंड में सिराज ने कुल मिलाकर 23 विकेट लिए, जो निश्चित ही टीम चयनकर्ताओं के ध्यान में रहेगा। एशिया कप नौ सितंबर से यूएई में खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE से है और फिर 14 सितंबर को भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें