फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में 'सर जडेजा' ने तोड़े दिग्गजों के ये रिकॉर्ड

Mon, 27 Mar 2017 09:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
विज्ञापन
धर्मशाला में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम के बल्लेबाजों को चित कर दिया। 
विज्ञापन


सीरीज जीतने के इरादे से भारतीय सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतर चुकी है। ओपनर के एल राहुल (13) और मुरली विजय (3) बनाकर खेल रहे हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए अभी भी 87 रन चाहिए।

तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी का सामना नहीं कर सका। भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव और रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। लेकिन आज का दिन जेडजा के  लिए खास था। उन्होंने एकसाथ कईं  सारे रिकॉर्ड बनाए। आइए जानते हैं तीसरे दिन के खेल से जुड़ी ये खास बातें -
विज्ञापन
Trending Videos

रविंद्र जडेजा ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के

रविंद्र जडेजा - फोटो : Cricket World
1. किसी भी बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ने पहले 30 टेस्ट मैचों में जडेजा से ज्यादा विकेट नहीं लिए हैं। जडेजा ने पहले 30 टेस्ट मैच में 142 विकेट लिए हैं। उनके बाद मिशेल जॉनसन 137 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

2. जडेजा 2016-17 में अब तक 21 छक्के जड़ चुके हैं। उनके बाद मिशेल स्टॉर्क 16 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

3. स्टीव स्मिथ 500 का आंकड़ा छूने से 1 रन से चूक गए। उन्होंने इस सीरीज में अबतक खेले गए चार टेस्ट मैचों में 71.28 की औसत से 499 रन बनाए हैं।

4. नॉथन लॉयन ने भारत के खिलाफ 64 विकट झटक लिए हैं, जो कि भारत के खिलाफ किसी स्पिन गेंदबाज द्वारा दूसरा बेहतर प्रदर्शन है। पहले स्थान पर 108 विकेट के साथ श्रीलंकाई गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन हैं।

5. जडेजा टेस्ट क्रिकेट इतिहास के तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने किसी एक सत्र में 500 से अधिक रन और 50 से अधिक विकेट लने का कारनामा किया हो। जडेजा से पहले कपिल देव ने 1979-80 और मिशेल जॉनसन ने 2008-09 सत्र में यह कारनामा किया था।  
विज्ञापन

डेविड वॉर्नर की यह तीसरी सबसे कम औसत की टेस्ट सीरीज

रविंद्र जडेजा - फोटो : Cricket Country
6. डेविड वॉर्नर की यह तीसरी सबसे कम औसत की टेस्ट सीरीज है। इस सीरीज में वॉर्नर का औसत 24.12 का है।

7. जडेजा ने दूसरी पारी में 4 छक्के लगाए जो कि दूसरी पारी में उनका बेहतर प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होने कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 छक्के लगाए थे। 

8. किसी विदेशी कप्तान द्वारा भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में स्टीव स्मिथ 499 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। क्लाइव लॉयड 636 रन के साथ इस सूची में पहले स्थान पर हैं।

9. जडेजा ने इस सीजन में गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल दिखाया है. उन्होंने 2016-17 के सीजन में 50 से अधिक के स्कोर बनाए हैं।

10. इस सीरीज में उमेश यादव द्वारा ली गई विकेट उनके टेस्ट करियर की किसी एक सीरीज में सबसे ज्यादा है।

11. 2016-17 में रवींद्र जडेजा द्वारा लगाए गए छक्कों की संख्या, एक सीजन में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है। इससे पहले हरभजन सिंह ने 2010-11 में 17 छक्के लगाए थे। 

12. जडेजा 24वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन और 300 विकेट हासिल किए हैं। साथ ही ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें