फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मैदान पर दोबारा कभी नजर नहीं आएंगे ये दो अंपायर, लिया संन्यास

Fri, 17 Apr 2020 04:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिमोन फ्राई और जॉन वार्ड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के सिमोन फ्राई और जॉन वार्ड ने एलीट अंपायरिंग से संन्यास ले लिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के फ्राइ ने सात टेस्ट, 49 वन-डे और 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की। उन्होंने कुल मिलाकर 100 प्रथम श्रेणी, 130 लिस्ट ए और 93 टी-20 मैचों में अंपायरिंग की। उन्हें 20 साल के अपने करियर में चार बार सीए का अंपायर पुरस्कार मिला था। दूसरी तरफ विक्टोरिया के अंपायर वार्ड ने क्रिकेट में 19 सत्र बिताने के बाद संन्यास लिया। उन्होंने सीमित ओवरों के 32 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की। इसके अलावा उन्होंने 87 प्रथम श्रेणी, 84 लिस्ट ए और 117 टी-20 मैचों में भी अंपायरिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें