रजा ने दिया मास्टरक्लास जवाब
सवाल सुनकर रजा मुस्कुराए और बड़ा साफ जवाब दिया। वह बोले, 'मैं इस समय अपनी नेशनल जर्सी में हूं, इसलिए बस इतना कहूंगा कि जिम्बाब्वे अफ्रीका की दूसरी सबसे अच्छी टीम है। मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि एशिया में कौन पहली, दूसरी या तीसरी टीम है। यह जिम्बाब्वे की प्रेस कॉन्फ्रेंस है, इसलिए मैं अपनी टीम की बात करूंगा।'
इसके बाद उन्होंने आगे कहा, 'हम अफ्रीका की सबसे बेस्ट टीम को चुनौती देना चाहते हैं। एशियाई टीम कौन सी नंबर-दो या नंबर-तीन है, इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं।' रजा का यह जवाब सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया और फैन्स ने इसे सबसे स्मार्ट रिप्लाई बताया। दरअसल, भारत को एशिया का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम माना जाता है। वहीं, श्रीलंका, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच इस बात को लेकर बहस रहती है कि दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम कौन सी है। कई पूर्व क्रिकेटरों और फैंस ने हाल फिलहाल के फॉर्म को देखते हुए अफगानिस्तान को दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम बताया था। इसी बात को लेकर पाकिस्तानी फैंस बहस करते रहते हैं। अब रजा ने भी पाकिस्तान को ठेंगा दिखाया है।