फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई से जुड़ने को आतुर सिद्धू

Wed, 05 Dec 2012 12:41 AM IST
कोलकाता/रौशन कुमार झा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने नवजोत सिंह सिद्धू बीसीसीआई से जुड़ना चाहते हैं। यहां इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पूर्वसंध्या पर ईएसपीएन स्टार क्रिकेट के एक कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में पूर्व क्रिकेटर ने ‘अमर उजाला’ से अपने दिल की ख्वाहिश जाहिर की।  
विज्ञापन


सिद्धू ने बताया कि उन्हें पहले भी दूसरे पदों के लिए और चयनकर्ता के लिए बनने के लिए बीसीसीआई से आमंत्रण मिला था, तब उन्होंने मना कर दिया था क्योंकि तब उनका मूड नहीं था। लेकिन अब उन्हें बोर्ड से बुलावा आता है तो वह मना नहीं करेंगे। राष्ट्रीय चयनकर्ता बनना ही अपने आप में गर्व की बात है और प्रत्येक क्रिकेटर की इच्छा रहती है कि वह रिटायरमेंट के बाद कभी न कभी राष्ट्रीय चयनकर्ता बने क्योंकि मैदान से बाहर अपने अनुभवों और अपनी सोच को नया आयाम देने का यह एक जरिया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या बीसीसीआई से जुड़ने के बाद आप बिग बॉस के मेजर की तरह सख्ती दिखाएंगे। इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा सत्य का पुजारी और सत्य का साथी रहा हूं। मेरा यही रूप रहता है, इसमें कोई परिवर्तन नहीं दिखेगा। मैं बोर्ड से जुड़ता भी हूं तो पक्षपात नहीं करूंगा।’
विज्ञापन


बिग बॉस में वापसी संभव!
जब उनसे पूछा गया कि क्या आप बिग बॉस में फिर से वापस लौट सकते हैं। तो सिद्धू यह कहते हुए इस सवाल का जवाब टाल गए कि यह अंदर की बात है, रहने दीजिए। मौका मिला तो लौट भी सकते हैं।  
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें