फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spider-Man: क्रिकेट के बाद फिल्मों में दिखेगा शुभमन गिल का जलवा, स्पाइडर मैन की आवाज बनेगा भारतीय क्रिकेटर

Mon, 08 May 2023 04:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुभमन गिल फिलहाल आईपीएल में कमाल कर रहे हैं। वह इस सीजन भारतीय टीम के लिए भी तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। अब वह भारतीय स्पाइडरमैन पवित्र की आवाज बनने जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
शुभमन गिल और स्पाइडर मैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल एनिमेटेड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' में भारतीय स्पाइडर-मैन की आवाज बनने जा रहे हैं।  फिल्म के निर्माता सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ने सोमवार को बताया कि गिल हिंदी और पंजाबी भाषा में स्पाइडर मैन को आवाज देंगे। यह फिल्म पूरे देश में रिलीज होगा। इस फिल्म में भारतीय स्पाइडर मैन पवित्र प्रभाकर पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। गिल फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। स्पाइडर-मैन "सबसे भरोसेमंद सुपरहीरो में से एक है"। 
विज्ञापन


23 वर्षीय गिल ने इस फिल्म को लेकर कहा "इस फिल्म में पहली बार भारतीय स्पाइडर-मैन बड़ी स्क्रीन में दिखाई देंगे। हिंदी और पंजाबी भाषा में हमारे भारतीय स्पाइडर-मैन, पवित्र प्रभाकर की आवाज बनना मेरे लिए एक यादगार अनुभव था। पहले से ही, मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"
 

सोनी पिक्चर्स के प्रमुख शोनी पंजीकरन ने कहा "दो जून वास्तव में देश भर के सभी स्पाइडर-मैन फैंस के लिए महत्वपूर्ण होगा। हमें यकीन है कि हर कोई इस फिल्म पर वैसा ही प्यार बरसाएगा जैसा उन्होंने स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के लिए दिखाया था। हम शुभमन गिल के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि वह न केवल एक युवा आइकन हैं, बल्कि एक सच्चे नायक भी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमारे देश का प्रतिनिधित्व किया है और लाखों प्रशंसकों को अपने खेल से रोमांचित किया है।"
विज्ञापन


"स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स" दो जून को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी और बंगाली में भारतीय स्क्रीन पर आएगी। यह फिल्म 2018 की "स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स" की अगली कड़ी है और इसे "स्पाइडर-वर्स" नाम के यूनिवर्स के मल्टीवर्स में सेट किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें