फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubman Gill: चार महीने, चार विपक्षी और छह शतक, जानें कैसे तीनों फॉर्मेट में चयनकर्ताओं की पहली पसंद बने गिल

Wed, 15 Mar 2023 05:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुभमन गिल ने चार महीने के अंदर तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की है। इस दौरान उन्होंने चार अलग-अलग देशों के खिलाफ छह शतक लगाए और दो आईपीएल टीमों के कप्तानों को बाहर कर अपनी जगह बनाई।
 
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज में शुभमन गिल का खेलना तय है। वह कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। गिल ने तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। मौजूदा हालात यह है कि टी20 में रोहित और विराट जैसे सीनियर खिलाड़ियो की जगह पक्की नहीं है, लेकिन गिल का खेलना तय है। गिल ने चार महीने के अंदर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई है। 
विज्ञापन


पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप खेलने वाले शुभमन गिल काफी कम उम्र में ही चर्चा में आ गए थे। उन्हें भारत का भविष्य माना जा रहा था, लेकिन अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद गिल सुर्खियों से बाहर हो गए। टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम में जगह बनाई और अच्छा प्रदर्शन भी किया। अनुशासन में कमी के चलते शॉ की फिटनेस खराब हुई और वह टीम इंडिया से बाहर हो गए। 

इस दौरान गिल अपनी बल्लेबाजी पर लगातार काम कर रहे थे। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उनका प्रदर्शन लगातार निखरता गया। वह भारतीय टीम से भी अंदर बाहर होते रहे, लेकिन स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम इंडिया में जगह पक्की करना आसान नहीं था। 
विज्ञापन


भारत की बी टीम से की शुरुआत
खिलाड़ियों का वर्कलोड कम करने के लिए बीसीसीआई ने दो टीमें बनानी शुरू की और धवन को बी टीम की कमान सौंप दी। यहीं से गिल की किस्मत चमकी। उन्होंने शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत करते हुए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक गाबा टेस्ट में शतक से चूकने वाले गिल ने जिम्बाब्वे में अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। इसके बाद भी भारतीय टीम में उनकी जगह पक्की नहीं थी, लेकिन वह मौके का इंतजार कर रहे थे।

शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में किया कमाल
दिसंबर 2020 में भारत के बांग्लादेश दौरे में वनडे सीरीज के दौरान कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए। ऐसे में गिल को उनकी जगह पारी की शुरुआत करने का मौका और टेस्ट में उन्होंने 110 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, शिखर धवन वनडे सीरीज में फ्लॉप रहे थे। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में गिल को धवन की जगह पारी की शुरुआत करने का मौका मिला। गिल ने रोहित के साथ मिलकर हर मैच में भारत को अच्छी शुरुआत दी और 116 रन की शानदार पारी खेली। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में गिल ने 208 रन की पारी खेलकर तहलका मचा दिया। इसी सीरीज में उन्होंने 112 रन की पारी भी खेली। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने 126 रन की पारी खेली और तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए।
विज्ञापन

शुभमन गिल - फोटो : BCCI
टेस्ट टीम में भी जगह पक्की
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें शुरुआती दो मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन लोकेश राहुल फ्लॉप हुए तो गिल टीम में आ गए। इंदौर टेस्ट में वह कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन अहमदाबाद में 128 रन की शानदार पारी खेली। अब तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम में उनकी जगह पक्की हो गई है। मौजूदा हालातों के हिसाब से उनका वनडे विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना भी तय है। 

भारतीय टीम में जगह पक्की करने के लिए गिल ने आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन और लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान लोकेश राहुल को बाहर किया। वह दिसंबर 2022 से हर महीने शतक लगा रहे हैं। पिछले चार महीने में वह छह शतक लगा चुके हैं। इनमें से तीन शतक वनडे में, दो शतक टेस्ट में और एक टी20 में आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें