फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubman Gill Story: शुभमन गिल को क्रिकेटर बनाने के लिए पिता रखते थे यह शर्त, युवराज सिंह का है खास योगदान

Thu, 02 Feb 2023 04:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुभमन की सफलता के पीछे उनके पिता का बड़ा योगदान है। घरवालों के समर्थन से ही शुभमन इस खेल में आगे बढ़ पाए। पिता ने बचपन से ही उन्हें काफी अभ्यास करवाया। पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले शुभमन बचपन में कई गेंदबाजों का सामना करते थे।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट के नए स्टार है। टेस्ट के बाद वनडे और अब टी20 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद वह चर्चा में बने हुए हैं। उनका बल्ला लगातार बोल रहा है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में शानदार शतक लगाकर खास उपलब्धि हासिल कर ली। शुभमन तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन


शुभमन की सफलता के पीछे उनके पिता का बड़ा योगदान है। घरवालों के समर्थन से ही शुभमन इस खेल में आगे बढ़ पाए। पिता ने बचपन से ही उन्हें काफी अभ्यास करवाया। पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले शुभमन बचपन में कई गेंदबाजों का सामना करते थे। इसके लिए उनके पिता अलग तरकीब अपनाते थे। वह गेंदबाजों के सामने शुभमन को आउट करने के लिए शर्त रखते थे। इस स्टार बल्लेबाज ने खुद ही बताया था कि पिता गेंदबाजों से कहते थे कि जो शुभमन को आउट करेगा उसे वह 100 रुपये देंगे।

शुभमन गिल - फोटो : BCCI
शुभमन के कारण खेती पर पड़ा था असर
शुभमन गिल ने बताया था कि उनका पूरा परिवार खेती पर निर्भर था। परिवार गांव में ही रहता था और उन्हें अभ्यास करने के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ता था। यह दूरी काफी लंबी होती थी। इसे देखते हुए पिता ने एक बड़ा फैसला किया था। उन्होंने चंडीगढ़ शिफ्ट होने का फैसला किया। वह खेती के लिए कभी-कभी गांव आया करते थे। इसका असर खेती पर पड़ने लगा।

शुभमन गिल - फोटो : BCCI
युवराज सिंह से है खास कनेक्शन
शुभमन गिल को अपने शुरुआती समय में युवराज सिंह और हरभजन सिंह से खास मदद मिली थी। तब वह घरेलू क्रिकेट में आए थे तब इनदोनों दिग्गजों ने उन्हें काफी मदद की। शुभमन ने बताया था कि युवराज सिंह ने लॉकडाउन के दौरान उनकी काफी सहायता की थी। वह लॉकडाउन के समय युवराज के पास जाते थे। वहीं पर वह अभ्यास, जिम और गपशप करते थे। युवराज को शुभमन ने अपना मेंटर बताया था।
विज्ञापन

शुभमन गिल - फोटो : BCCI
ऐसा रहा है शुभमन का करियर
शुभमन ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेला था। उसके बाद उन्हें 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला। इस साल तीन जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने पहला टी20 खेला था।

शुभमन 13 टेस्ट मैचों की 25 पारियों में 736 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 32.00 का रहा है। उनका उच्चतम स्कोर 110 रन है। 21 वनडे में उन्होंने 73.76 की औसत से 1254 रन बनाए हैं। शुभमन के नाम वनडे में चार शतक और पांच अर्धशतक हैं। 208 रन उनका उच्चतम स्कोर है। छह टी20 में उन्होंने 40.40 की औसत से 202 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने एक शतक लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें