फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubman Gill Century: जिम्बाब्वे दौरे से पहले शुभमन गिल ने कहा था शतक नहीं आ रहा, ये था युवराज का जवाब

Wed, 24 Aug 2022 12:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल भारत के लिए वनडे में सिर्फ शुभमन गिल और ऋषभ पंत ही शतक लगा पाए हैं और खास बात यह है कि दोनों ने शतक लगाने से पहले युवराज सिंह से बात की थी। 
 
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में शुभमन गिल ने 130 रन की शानदार पारी खेली और अब लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ लोग उनकी तुलना विराट कोहली से कर रहे हैं और गिल को विराट का उत्तराधिकारी मान रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें वनडे क्रिकेट में भारत की नई रन मशीन बता रहे हैं। इस साल भारत के लिए वनडे में सिर्फ शुभमन गिल और ऋषभ पंत ही शतक लगा पाए हैं और खास बात यह है कि दोनों ने शतक लगाने से पहले युवराज सिंह से बात की थी। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद शुभमन गिल ने ईशान किशन के साथ बात की और बताया कि युवराज ने कैसे उनकी मदद की। 
विज्ञापन


गिल के शतक के बाद युवराज ने बधाई दी थी और कहा था कि यह बस शुरुआत है। आगे ऐसे कई शतक आएंगे। इस पर ऋषभ पंत ने मजाकिया कमेंट करते हुए कहा था कि पाजी इसको ऐसा क्या समझाया मान ही नहीं रहा है। पंत का आशय गिल की शानदार फॉर्म से था। जिम्बाब्वे सीरीज में 245 रन बनाने से पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी कमाल किया था। अब गिल ने ही पंत के सवाल का जवाब दे दिया है। 
 

मैच के बाद गिल और किशन की मस्ती भरी बातचीत

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच के बाद शुभमन गिल और ईशान किशन ने मस्ती भरी बातचीत की। इन दोनों ने मैच में शतकीय साझेदारी कर भारत का स्कोर 300 के करीब ले जाने में अहम योगदान दिया था। मैच के बाद गिल ने बताया कि जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में आने से पहले उन्होंने युवराज सिंह से बातचीत की थी। 

बीसीसीआई के एक वीडियो में गिल ने बताया "मैं जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले उनसे मिला था। उन्होंने कहा था कि तुम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हो। वहां जाओ और जब तुम सेट हो जाते हो तो पूरी ओवर खेलने की कोशिश करना। मैं उन्हें बता रहा था कि शतक नहीं आ रहा है और उन्होंने कहा चिंता मत करो, वह आ जाएगा।"
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में 98 रन की पारी खेलने वाले शुभमन गिल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पहले शतक के लिए बेताब थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाने के बाद वो सबसे कम उम्र में विदेशी जमीन में वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर हैं। गिल से पहले युवराज सिंह और विराट कोहली ने ऐसा किया था।

बातचीत के दौरान गिल ने ईशान किशन से कहा "यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था। मुझे तुम्हारा साथ मिला और किस्मत मेरे साथ थी। मेरे लिए यह जरूरी था कि मौके का भरपूर फायदा उठाऊं और मैं खुश हूं कि मैंने ऐसा किया।"

इस मैच में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने भी 115 रन की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर ले गए थे, लेकिन 49वें ओवर में गिल ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें आउट किया और भारत की जीत पक्की की। इस पर गिल ने कहा "यह मैच काफी करीबी था। हमने नहीं सोचा था कि मैच इतना आगे जाएगा, लेकिन यही क्रिकेट है। जब गेंद हवा में गई तो शुरुआत में मुझे ऐसा कि ठीक है यह मेरे पास आ रही है और एक आसान कैच है, लेकिन बाद में गेंद गिरने लगी और मैं बस यही सोच रहा था कि यह नीचे नहीं गिर सकती। इसलिए मैंने कैच पकड़ने के लिए डाइव लगा दी।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें