फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubman Gill: भारत के नए स्टार हैं शुभमन गिल, तीन साल की उम्र में पकड़ा था बल्ला, रोहित-द्रविड़ ने बताई खासियत

Thu, 08 Jun 2023 04:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। पिछले एक साल में उन्होंने बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। भारतीय कोच और कप्तान ने बताया है कि गिल को क्यों बड़ा बल्लेबाज माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। वह तीनों फॉर्मेट में देश के लिए कमाल कर रहे हैं। आईपीएल 2023 में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस दौरान उन्होंने तीन शतक भी लगाए। अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। इस बीच फाइनल मैच से जुड़े खिलाड़ियों से शुभमन को लेकर राय ली गई और सभी ने बताया कि क्यों शुभमन गिल को इतना बड़ा बल्लेबाज माना जा रहा है। आईसीसी की तरफ से जारी किए गए वीडियो में सभी खिलाड़ियों ने गिल को लेकर अपनी राय दी है। 
विज्ञापन


इस वीडियो में खुद शुभमन गिल ने बताया कि उनके पिता को क्रिकेट पसंद था। इसी वजह से महज तीन साल की उम्र में उन्होंने बल्ला थाम लिया था। इसके बाद उन्होंने प्लास्टिक गेंद से अभ्यास शुरू किया और समय के साथ बेहतर खिलाड़ी बनते गए। वहीं, रोहित शर्मा ने कहा कि गिल के अंदर बड़ा खिलाड़ी बनने की पूरी क्षमता है। उनके पास वह हर कुछ है, जो एक खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चाहिए होता है। 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

विराट कोहली ने कहा कि गिल काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उनको आगे बढ़ाने के लिए कोहली खुद काफी कोशिश करते हैं। कोहली ने बताया कि वह गिल को हमेशा समझाते रहते हैं। उन्हें बताते हैं कि हर खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं। ताकि गिल आने वाले समय के लिए खुद को बेहतर तरीके से तैयार कर सकें। मोहम्मद सिराज ने कहा कि उन्होंने पहले ही कह दिया था कि गिल आने वाले समय में बड़े खिलाड़ी बनेंगे। क्योंकि, सिराज की जिस बाउंसर पर सभी बल्लेबाजों को परेशानी होती है, उसी बाउंसर को गिल आसानी से मिडविकेट में फ्रंटफुट से ही पुल कर देते हैं।
विज्ञापन


शुभमन गिल टेस्ट चैंपियनशिप के पहले फाइनल में भी भारत के लिए खेले थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने पहली पारी में 28 और दूसरी पारी में आठ रन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें