फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शतकवीर' पुजारा के मुरीद हुए शुभमन गिल, बोले- उन्होंने युवाओं के लिए सेट किया 'बेंचमार्क'

Wed, 09 Jan 2019 08:33 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shubhman gill
विज्ञापन

शुभमन गिल को भारत के भविष्य के खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है और चेतेश्वर पुजारा की आस्ट्रेलिया में खेली गई मैराथन पारी से प्रेरित पंजाब के सलामी बल्लेबाज ने कहा कि भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने युवाओं के लिए 'बेंचमार्क' तय कर दिया है। 

विज्ञापन


गिल ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप बी मैच के बाद पत्रकारों से कहा, 'ऐसे बहुत कम बल्लेबाज हैं जो पूरे दिन बल्लेबाजी कर सकते हैं और इतनी गेंदों का सामना कर सकते हैं। उन्होंने (पुजारा) ने एक दौरे पर 1200 से ज्यादा गेंद खेलीं जो सचमुच बेहतरीन है। दौरे पर 500 रन बनाना संभव दिख सकता है। लेकिन इतनी सारी गेंदों का सामना करना युवाओं के लिये 'बेंचमार्क' तय करता है।' 

उन्होंने कहा, 'चेतेश्वर पुजारा जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, उसे देखते हुए काफी कुछ सीखा जा सकता है, वह क्रीज पर कितने धैर्य से बल्लेबाजी करते हैं। आस्ट्रेलिया के पास विश्व स्तरीय गेंदबाज थे और उनके खिलाफ इतनी मुश्किल पिचों पर रन बनाना शानदार है। मुझे उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद है जबकि आजकल बल्लेबाज तेजी से रन जुटाने की कोशिश में रहते हैं।' इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें