फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज दौरे पर ठोके सर्वाधिक रन, बावजूद इसके टीम में नहीं चुना गया यह युवा खिलाड़ी

Wed, 24 Jul 2019 04:25 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पंजाब के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह न बना पाने से निराश हैं। गिल को उम्मीद थी कि तीनों प्रारूपों में होने वाले विंडीज दौरे में उन्हें किसी एक प्रारूप में तो जगह बनाने का मौका मिलेगा मगर ऐसा नहीं हुआ। भारतीय टीम दौरे में तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

2 of 4
शुभमन गिल
अंडर-19 विश्व कप के स्टार रहे शुभमन इस समय भारत ए टीम के साथ विंडीज दौरे पर हैं और वहां उन्होंने चार मैचों में 54.50 की औसत और 28.19 की औसत से सबसे ज्यादा 218 रन बनाए हैं। चार मैच में 3 अर्द्धशतक जड़ने वाले गिल को मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
विज्ञापन

3 of 4
shubhman
इससे पहले इसी साल शुभमन गिल को भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम में जगह मिली थी। तब उन्हें दो वनडे मैच खेलने का मौका भी मिला था। हालांकि तब गिल दो मैचों में सिर्फ 16 रन ही बना सके थे। एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में गिल ने माना कि वह टीम में अपना नाम न देखकर वह निराश हैं।
विज्ञापन

4 of 4
शुभमन गिल
उन्होंने कहा कि, ‘भारतीय टीम के एलान का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा था और मुझे उम्मीद थी कि मैं कम से कम किसी एक फॉर्मेट के लिए तो टीम में जरूर चुना जाऊंगा, लेकिन चयन न होने पर मैं निराश हूं। हालांकि मैं इस पर ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मैं रन बनाना जारी रखूंगा और अपनी क्षमताओं का बेहतर इस्तेमाल करके चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की पूरी कोशिश करूंगा।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें