फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर की हालत में सुधार, BCCI ने जारी किया मेडिकल अपडेट; कहा- वो अब ठीक होने की राह पर

Tue, 28 Oct 2025 06:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर की हालत में अब सुधार हो रहा है। मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि स्टार बल्लेबाज की हालत अब स्थिर है और फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर की हालत में अब सुधार हो रहा है। मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि स्टार बल्लेबाज की हालत अब स्थिर है और फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते वक्त वह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन

श्रेयस की हालत में सुधार
बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए दूसरे मेडिकल अपडेट में कहा गया, 'श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच (25 अक्तूबर) के दौरान पेट में जोरदार चोट लगी। इस ब्लंट इंजरी के कारण उनके स्प्लीन में कटाव हुआ, जिससे आंतरिक रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) शुरू हो गई। टीम के चिकित्सा दल ने तुरंत स्थिति की पहचान कर रक्तस्राव को नियंत्रित किया। वर्तमान में श्रेयस अय्यर की स्थिति स्थिर है और वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं।'

बीसीसीआई ने आगे कहा, 'मंगलवार यानी आज दोबारा किए गए स्कैन में उनके स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार देखा गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञ डॉक्टरों के परामर्श में, उनकी स्थिति पर नजर बनाए रखेगी। श्रेयस अब स्वस्थ होने की राह पर हैं।'
विज्ञापन

कैसे चोटिल हुए श्रेयस?
यह घटना तब हुई जब तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान एलेक्स कैरी ने हर्षित राणा की गेंद पर ऊंचा शॉट खेला। बैकवर्ड प्वॉइंट पर खड़े अय्यर ने तेजी से दौड़ लगाई और सफलतापूर्वक कैच पकड़ा लिया, लेकिन जमीन पर गिरते समय उनकी बाईं पसलियों पर जोरदार झटका लगा। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनके स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर उन्हें दो से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा, क्योंकि रक्तस्राव के कारण संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऐसा करना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें