फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ने लिया टेस्ट प्रारूप से ब्रेक, वेस्टइंडीज के खिलाफ चयन से पहले लिखा अगरकर को पत्र

Tue, 23 Sep 2025 10:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है। इसकी जानकारी उन्होंने भारतीय टीम की चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को पत्र लिखकर दी।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है। इसकी जानकारी उन्होंने भारतीय टीम की चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को पत्र लिखकर दी। बता दें कि, अय्यर ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शुरू हुए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में भारत ए की कप्तानी छोड़ दी थी। उनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम की अगुवाई का जिम्मा सौंपा गया। 
विज्ञापन

पीठ की समस्या से जूझ रहे अय्यर
समाचार एजेंसी पीटीआई ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र के हवाले से कहा, 'उन्होंने (श्रेयस अय्यर) इंडिया ए टीम प्रबंधन को बताया कि वह निजी कारणों से मुंबई गए हैं, वहीं उन्होंने चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को पत्र लिखकर बताया कि उनकी पीठ फिलहाल प्रथम श्रेणी और टेस्ट क्रिकेट में खेलने में सक्षम नहीं है।' इससे पहले अय्यर के नेतृत्व में भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच खेला था। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। 

घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलना भी संदिग्ध
पीठ की समस्या से जूझ रहे अय्यर का अब वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने की शुरुआत में होने वाली दो टेस्ट मैचों की घेरलू सीरीज में भी खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने हाल ही में बताया था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए चयन समिति 23 या 24 सितंबर को ऑनलाइन बैठक करेगी और टीम का चुनाव होगा। 
विज्ञापन

कब से शुरू होगी सीरीज?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला दो अक्तूबर से अहमदाबाद में खेला जाएगा जबकि 10 अक्तूबर से खेले जाने वाले दूसरे मैच में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इससे पहले भारतीय टेस्ट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, जो 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई थी। आगामी सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का एलान हो चुका है।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), केवलन एंडरसन, एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, टैगनारायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खैरी पियरे, जेडन सील्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें