फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs MI: मुंबई इंडियंस पर बड़ी जीत के बाद श्रेयस अय्यर का खुलासा, टीम चयन में सीईओ की भी होती है भूमिका

Tue, 10 May 2022 08:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई के खिलाफ पांच बदलाव करने के बाद कहा है कि टीम के सीईओ भी टीम चयन में शामिल होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को यह बताना मुश्किल होता है कि आप टीम में नहीं हैं। 
 
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में कोलकाता की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। मुंबई के खिलाफ बड़ी जीत के साथ कोलकाता ने अपने प्लेऑप में पहुंचने की उम्मीदें बनाए रखी हैं, लेकिन उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। मुंबई के खिलाफ मैच में कोलकाता की टीम पांच बदलावों के साथ उतरी थी और शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भी दम दिखा। मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया है कि टीम चयन के बाद किसी खिलाड़ी को यह बताना मुश्किल होता है कि आप टीम से बाहर हैं। इसके साथ ही उन्होंन खुलासा किया है कि टीम के सीईओ भी टीम चयन में योगदान देते हैं। 
विज्ञापन


श्रेयस ने मैच के बाद कहा "यह वाकई में मुश्किल है, क्योंकि कभी मैं भी उस स्थिति में था, जब मैंने आईपीएल खेलना शुरू किया था। हमने कोच के साथ बात की। टीम के सीईओ भी टीम चयन में भाग लेते हैं। कोच ब्रेंडन मैक्कुलम सबसे मुश्किल काम करते हैं और खिलाड़ियों को जाकर बताते हैं कि आज वो नहीं खेल रहे हैं।" इसके साथ ही श्रेयस ने अपने साथी खिलाड़ियों की तारीफ में कहा कि सभी उनका पूरा सहयोग करते हैं और मुंबई के खिलाफ उनकी टीम जिस तरह से खेली वह शानदार था। 
विज्ञापन

कोलकाता की वापसी शानदार
मुंबई के खिलाफ जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि पिछले मैच में बड़े अंतर से हारने के बाद अगले मैच में वापसी करना और बड़ी जीत हासिल करना वाकई खास है। उनकी टीम ऐसे ही प्रदर्शन की तरफ देख रही थी। पावरप्ले में टीम ने शानदार शुरुआत की इसके बाद नीतीश राणा क्रीज पर आए। उन्होंने अपना समय लेने के बाद तेजी से रन बनाए। यह पिच इतनी आसान नहीं थी। किसी भी बल्लेबाज के लिए आकर सीधे बड़े शॉट खेलना मुश्किल था। क्रीज पर जमने के लिए थोड़े समय की जरूरत थी। 

कोलकाता की शानदार जीत
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर और नीतीश राणा ने 43-43 रन की पारियां खेली। एक समय पर कोलकाता की टीम 13 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 123 रन बना चुकी थी। इसके बाद जसप्रीत बुमराह का तूफान आया और कोलकाता की पारी बिखर गई। बुमराह ने इस मैच में 10 रन देकर पांच विकेट लिए। 

कोलकाता के 165 रन के  जवाब में मुंबई के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। ईशान किशन को छोड़कर मुंबई का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और रोहित की अगुवाई वाली टीम 113 रन बनाकर आउट हो गई। पैट कमिंस ने तीन और आंद्रे रसेल ने दो विकेट लिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें