श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वन-डे सीरीज में कुल 217 रन बनाने वाले श्रेयस ने हैमिल्टन में हुए पहले वनडे में 107 गेंदों पर 103 रन बनाए। यह उनके वन-डे करियर का पहला शतक भी था। ऑकलैंड में हुए दूसरे मैच में भी अय्यर का बल्ला खामोश नहीं रहा, 57 गेंदों पर उन्होंने 52 रन बनाए। माउंट मॉनगनुई में खेले गए तीसरे मैच में श्रेयस अय्यर ने 63 गेंदों पर 62 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलकर एक विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।